डाक्टर बृजेश कुमार इनोवेटिव एजुकेटर अवार्ड से हुए सम्मानित।

सोनभद्र  (उ0प्र0)
          जनपद सोनभद्र से डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह शिक्षक बेसिक शिक्षा परिषद को नवाचारी शिक्षक के रूप में इनोवेटिव एजुकेटर्स 2020 से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन सर्वे के आधार पर पंडित त्रिलोकीनाथ ज्ञानवती मेमोरियल ट्रस्ट उत्तराखंड द्वारा उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र से डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह  शिक्षक प्राथमिक विद्यालय पल्हारी- 2, नगवा को इनोवेटिव एजुकेटर्स अवार्ड 20 से चयन समिति द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
          महासचिव तरुण वत्स ने बताया कि शैक्षिक नवाचार 2020 की डायरेक्टरी में डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह महादेव के शैक्षणिक योगदान को प्रकाशित किया जाएगा, जिसमें देश भर के नवाचारी शिक्षकों का विवरण  अंकित होगा।
        बताते चलें कि डॉ बृजेश महादेव इस वर्ष कई संस्थानों द्वारा सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। आपके द्वारा अपने विद्यालय पर कौन लगाएगा शतक, स्मार्ट क्लास का संचालन के साथ शून्य निवेश पर आधारित कई गतिविधियां संपादित हुई है, जो अनुकरणीय है। इस सम्मान से जिला ही नहीं प्रदेश भी गर्वान्वित हुआ है।

                    - गौतम विश्वकर्मा की रिपोर्ट 

         सच्चाई की डगर पर .....




नोट :- आप भी अपनी खबरें लगवाना चाहते हैं तो हमें  WhatsApp No. 9935694130 पर फोटो के साथ हिन्दी में लिख कर भेज दें। हम खबरों को फ्री में प्रकाशित करेंगे। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने