राष्ट्रीय बेबीनार कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

सोनभद्र,
        एसएसपीपी डीपीजी कॉलेज मड़िहान के द्वारा आयोजित "शिक्षा की मनोवैज्ञानिकता एवं साहित्य" पर आधारित सेमिनार संपन्न हुआ जिसमें देश के लगभग चार दर्जन शिक्षाविद सम्मिलित हुए। संचालन कर रहे हैं डॉक्टर भुवनेश्वर दूबे ने बताया कि लाक डाउन में भी अपने  को उर्जित किये रहें, यहीं इस वेबीनार का उद्देश है।

इस अवसर पर "सर्च लुक" शोध पत्रिका के प्रधान संपादक डॉ बृजेश कुमार सिंह "महादेव" ने कहा कि हर कार्य मनोवैज्ञानिकता से प्रभावित है, समय के साथ कार्य की प्रवृत्ति बदल जाती है। जैसे आज के दौर में ऑनलाइन शिक्षा को विशेष महत्व दिया जा रहा है। गोवा से डॉक्टर शुभ्राता ने  शिक्षा के मनोवैज्ञानिक पहलुओं पर विशेष प्रकाश डाला, इसी तरह झारखंड से डॉक्टर राजेश कुमार प्रमाणिक ऑनलाइन शिक्षा पर अपने विचार व्यक्त किए। गोंडा से डॉ अजय कुमार मौर्य ने अपने विचार रखें।


डा. मेघना राय,डा.सरिता शुक्ला, डा.नीलम राठी,डा. प्रदीप कुमार शुक्ला,डा.सरला कुमारी,  डॉ राजेश गुप्ता, डॉ आभा द्विवेदी, डा.कविता भट्ट, डा. नेहा बंसल, डा.मोनिका बंसल, डा.मिथलेश कुमार जाटव, डा.हरिओम गौरव, डॉक्टर सुनील जाधव,  डा, सुनील कुमार, डॉक्टर अनुभा जैन, डॉक्टर अमितेश,डा.अलका सिंह डा. अग्निवेश गुप्ता,डा.मनीष कुमार, डा. अमित कुमार पांडे, सहित सभी शिक्षाविदों ने शिक्षा की मनोवैज्ञानिकता एवं साहित्य पर अपने विचार व्यक्त किए तथा नए परिवेश में साहित्य सृजन पर अपने-अपने अनुभव शेयर किए।

                   -गौतम विश्वकर्मा की रिपोर्ट 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने