मास्क बैंक की स्थापना और वितरण प्रणाली पर हुआ विचार

सोनभद्र,
            उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड जनपद सोनभद्र के बैनर तले बेसिक शिक्षा परिषद से डॉ बीके सिंह महादेव  ब्लॉक स्काउट शिक्षक नगवा सोनभद्र द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के परिषदीय स्काउटरों से संपर्क कर कोविड-19 में अपना अमूल्य योगदान देने के संदर्भ में चर्चा हुई जिसमें नगवा से  स्काउट मास्टर राजकुमार जी एवं रविकांत जी, रावटसगंज से नंदकिशोर जी ब्लॉक स्काउट शिक्षक, मधुबाला जी ब्लॉक गाइड कैप्टन , दुद्धी से अवधेश कनौजिया जी ब्लॉक स्काउट शिक्षक, चोपन से रजनी प्रजापति जी ब्लॉक गाइड कैप्टन के साथ में श्री सैयद अनवर हुसैन जी व उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड जनपद सोनभद्र के अधिकारियों से वार्तालाप कर रणनीति बनाई गई जिसमें जिले में मास्क बैंक की स्थापना और वितरण पर विचार विमर्श किया गया।
     
          हमारे बहुत से स्काउट और गाइड स्वेच्छा से मास्क का निर्माण कर रहे हैं जिसमें रावटसगंज से गाइड कैप्टन मधुबाला जी, स्काउट मास्टर नंद किशोर जी, नगवा से स्काउट मास्टर डॉ बृजेश कुमार सिंह, जिला स्काउट मास्टर अनवर हुसैन जी सहित दर्जनों स्काउट और गाइडर कोविड- 19 को हराने के लिए अपने जिम्मेदारियों का निर्माण कर रहे हैं। मास्क निर्माण कार्य के बाद वितरण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
                     
                     
                   -  गौतम विश्वकर्मा की रिपोर्ट 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने