जनपद में मिले दो और कोरोना पाजिटिव मरीज, हड़कंप

सोनभद्र 
       मंगलवार को जनपद सोनभद्र के जुगैल में एक व अनपरा में एक  कोरोना पाजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। गाँव को सिनेटाइज व सील करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ प्रशासन की टीम रवाना हो गयी है। जिले में अब तक कोरोना पाजिटिव मरीजों की कुल  संख्या  23 हो गयी है जिसमें 3 कोरोना पाजिटिव मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में अबतक एक्टीव मरीजों की संख्या 20 है। सी एम ओ द्वारा 2 नये कोरोना पाजिटिव मरीजों के मिलने की पुष्टि की गयी है। दोनों मरीजों का मधुपुर स्थित L-1 में चलेगा ईलाज।



                     - अरुण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट 


                               सच्चाई की डगर पर ......


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने