चर्चित ठेकेदार त्रिभुवन सिंह के पुत्र ने खुद को मारी गोली

गाजीपुर, (उ.प्र.)
       गाजीपुर जिले के चर्चित ठेकेदार एवं शहर कोतवाली के रौजा कालोनी निवासी त्रिभुवन सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह 32 ने अपने घर पर गुरूवार की शाम करीब सात बजे अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या करनें की कोशिश की। गोली उसके सीने में लगी है। घटना की जानकारी होने पर परिजन पहले जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर वाराणसी के सिंह मेडिकल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। सिंह मेडिकल एवं रिसर्च सेंटर के प्रबंधन / निर्देशक डॉ अशोक सिंह ने बताया कि गोली सीने पर हार्ट के जगह लग कर आर पार हो गई है, मरीज़ की हालत को स्थिर बताया। समाचार लिखे जाने तक गोली मारने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। उधर शहर कोतवाल धनंजय मिश्रा ने बताया कि गोली चली है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


                    -अरुण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने