जिला पंचायत राज अधिकारी सोनभद्र हुए निलम्बित

सोनभद्र
         जिला पंचायत राज अधिकारी सोनभद्र हुए निलंबित। अधिकारियों में मचा हड़कंप। बिना अनुमति के विभिन्न समाचार पत्रों में 2500000 रुपये विज्ञापन देने का आरोप। शौचालय में अनियमितता समेत अनेक आरोप लगे। बिना परमिशन महिंद्रा कोटक बैंक में खाता खोलने का आरोप। शौचालय की धनराशि लाभार्थियों तक ना पहुंचाने का आरोप। ग्राम प्रधानों से दबाव डलवा कर प्रत्येक प्रधानों से 4000 का चेक लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी के खाते में जमा कराने का आरोप। ग्राम पंचायतों से अवैध रूप से धनराशि वसूलने का आरोप।
      ग्राम प्रधानों व सदस्यों के वित्तीय अधिकारों पर रोक लगाकर तीन स्तरीय समिति गठित करने का आरोप। ग्राम पंचायतों में अनाधिकृत रूप से सोलर लाइट लगवाने हेतु 64 लाख रुपये व्यय करने का आरोप।
 ग्राम पंचायत कुल डोमरी ब्लॉक म्योरपुर में अनधिकृत रूप से 53 लाख रुपए की सोलर लाइट लगाने का लगा आरोप।

                 
                       - अरुण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने