जिले में मिले एक हीं परिवार में सात कोरोना पाजिटिव मरीज, मचा हड़कंप

 मारकुण्डी  (सोनभद्र)
       जनपद सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के मारकुण्डी  गाँव में एक हीं परिवार में सात सदस्य कोरोना पाजिटिव  मिलने से हड़कंप मच गया है। गाँव को सिनेटाइज व सील करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ प्रशासन की टीम रवाना हो गयी है। जिले में अब तक कोरोना पाजिटिव मरीजों की कुल  संख्या  21 हो गयी है जिसमें 3 कोरोना पाजिटिव मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में अबतक एक्टीव मरीजों की संख्या 18 है। सी एम ओ द्वारा 7 नये कोरोना पाजिटिव मरीजों के मिलने की पुष्टि की गयी है।



                     - गौतम विश्वकर्मा की रिपोर्ट 
                               सच्चाई की डगर पर ......

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने