आज का राशिफल

आज का राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार..

       05/08/2020
          वार- बुधवार
          मास-भाद्रपद
          पक्ष- कृष्ण
          तिथी- द्वितीया

1. मेष : ( चु चे चो ला ली लू ले लो अ )
अपने लक्ष्यों के प्रति जागरूक रहेंगे संतान के आज्ञाकारी व्यवहार से मन प्रसन्न रहेगा प्रेमी जन के साथ यात्रा और पिकनिक का प्लान बना सकते हैं तकनीकी समस्याओं का निदान कर लेंगे जीवन साथी आपसे मन की बातें साझा करेगा।

2. वृष : ( ई उ ए ओ वा वी वू वे वो )
व्यवसायिक यात्रा हो सकती है धन की स्थिति सामान्य रहेगी गले में संक्रमण हो सकता है ऑफिस में सहयोग प्राप्त होगा पूरे मनोयोग से अपने काम में जुटे रहेंगे घरेलू सामान की खरीदारी कर सकते हैं।

3. मिथुन ( का की कु घ ङ छ के को  हा )
कार्यक्षेत्र में गति धीमी रहेगी भाग्य का सहयोग कब मिलेगा मन में वैराग्य की भावना पनप सकती है घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा काम को लेकर अनचाहे यात्रा करनी पड़ सकती है।

4. कर्क ( ही हू हे हो डा डी डू डे डो )
सेहत कमजोर हो सकती है काफी कठिन और संघर्षपूर्ण स्थितियां सामने आएंगी अपने स्वभाव में अहंकार की भावना न आने दें महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय संशय का सामना करना पड़ेगा मानसिक तनाव से बचने का प्रयास करें।

5. सिंह ( मा मी मु मे मो टा टी टु टे )
आज आपको किसी साक्षात्कार में शामिल होने का अवसर मिल सकता है अविवाहित लोगों के रिश्ते आज तय हो सकते हैं जीवनसाथी को भरपूर समय देने का प्रयास करेंगे नया व्यवसाय शुरू करने से मन बचाएंगे मित्रों के साथ गंभीर विषयों पर वार्तालाप होगी।

6. कन्या ( टो पा पी पु ष ण ठ पे पो )
अपनी क्षमता के अनुसार लोगों की सहायता करेंगे नौकरी पेशा लोगों की आय बढ़ने वाली है मेहनत का बेहतरीन परिणाम प्राप्त होगा अपनी कार्यशैली में सुधार कर सकते हैं आत्म मूल्यांकन करने के लिए समय अनुकूल है।

7. तुला ( रा री रू रे रो ता ती तू ते )
कोर्ट कचहरी के मामले अटक सकता है लव पार्टनर शायद आपकी भावनाओं और आवश्यकताओं को ना समझ पाए भाइयों के साथ संबंधों में कटुता न आने दे धार्मिक क्रियाकलापों में रुचि लेंगे रुका हुआ धन वापस मिलेगा।

8. वृश्चिक ( तो ना नी नु ने नो या यी  यू  )
किमती वस्तुओं को संभाल कर रखें सामाजिक समारोह में शामिल होने से बचें दूसरों के मामले में उलझने से आपकी साख कम हो सकती है बाहरी व्यक्तियों के साथ अपना समय बर्बाद ना करें महत्वपूर्ण कार्यों में विलंब हो सकता है।

9. धनु ( ये यो भा भी भु ध फ ढ़ भे )
 आज का दिन सुख सुविधा और विलासिता में व्यतीत होगा कार्य क्षेत्र की परिस्थितियों में व्यापक सुधार होने के योग बन रहे हैं घर में अचानक कुछ अतिथियों का आगमन हो सकता है व संपत्ति से जुड़े कार्य आज गतिमान हो सकते हैं पुरुष जातक आज काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे।

10. मकर ( भो जा जी खी खु खे खो गा गी )
 महिलाओं को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है बिना विचार किए कोई बड़ा निर्णय ना लें पड़ोसियों के साथ संबंध अच्छे रखें ऑफिस में कुछ लोग आप के खिलाफ गलत बातें प्रचारित करने का प्रयास कर सकते हैं आपके स्वभाव में गुस्सा और पिछड़ापन प्रभावित हो सकता है।

11. कुम्भ ( गु गे गो सा सी सु से सो दा )
 अपने काम को बेहतरीन तरीके से अंजाम देने का प्रयास करेंगे बिजनेस पार्टनर के साथ संबंध मधुर होंगे आप की प्रतिभा और प्रभावी व्यक्तित्व की प्रशंसा होगी पेट में गैस की समस्या हो सकती है बच्चों के पढ़ाई में समस्या आ सकती है।

12. मीन ( दी दु थ झ ञ दे दो चा ची ) 
निजी संबंधों में क्रुरता आ सकती हैं और अनावश्यक निवेश और अपव्यय आपके बजट को खराब कर सकता है बड़े बुजुर्गों की बातों को बुरा ना माने दूसरों की बातों को गंभीरता से लेने की बजाए अपने कमजोर पक्ष को जागने का प्रयास करें शरीर में थकान और आलस्य की मात्रा बढ़ सकती है।


           - हिन्दुस्तान जनता न्यूज की रिपोर्ट 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने