आज का राशिफल- 01 सितम्बर 2020

आज का राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार 
‌       01/09/2020
‌           मंगलवार
‌        मास-भाद्रपद
‌         पक्ष- शुक्ल
‌       तिथी- चतुर्दशी
‌1. मेष : ( चु चे चो ला ली लू ले लो अ )
‌संपत्ति के क्रय विक्रय में धन लाभ होगा, नौकरी में अपने पद का कुशल निर्वहन करेंगे, समय रहते सभी काम पूरे कर लेंगे, मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे, वैवाहिक जीवन सुखकारी रहेगा।
‌2. वृष : ( ई उ ए ओ वा वी वू वे वो )
‌परिवार में सहमति का अभाव हो सकता है, पूरे योग से अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे, आक्रामक रूप से आपको बचना चाहिए, कारोबार से जुड़े लोगों को अपनी नीतियों का पुनः अवलोकन करना चाहिए, नौकरी में आप का प्रदर्शन अच्छा रहेगा।

3. मिथुन ( का की कु घ ङ छ के को  हा )
प्रभावशाली व्यक्तियों से मीटिंग लाभप्रद होगी, कारोबारी यात्रा हो सकती है, मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, बौद्धिक चर्चाओं में मन लगेगा, कठिन परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

4. कर्क ( ही हू हे हो डा डी डू डे डो )
मानसिक और शारीरिक रूप से थका हुआ महसूस करेंगे, किसी प्रिय व्यक्ति की बात बुरी लग सकती है, मौसम में सर्द गर्म और उमस के कारण स्वास्थ्य नरम रहेगा, अपनी क्षमता से बाहर जाकर काम ना करें।

5. सिंह ( मा मी मु मे मो टा टी टु टे )
जीवनसाथी आपसे बेहद प्रसन्न रहेगा, पति-पत्नी के आपसी संबंधों में भावनात्मक मजबूती आएगी, सभी कार्य सुचारु रुप से संपन्न हो जाएंगे, दोपहर के बाद आपको बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है, घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

6. कन्या ( टो पा पी पु ष ण ठ पे पो )
तरक्की के नए मार्ग प्रशस्त होंगे, कार्यक्षेत्र में लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं, समय अनुकूल है किंतु इसका पर्याप्त लाभ उठाना आपके ऊपर निर्भर करता है, किसी का अपमान ना करें, तत्काल लाभ की अपेक्षा ना रखें।

7. तुला ( रा री रू रे रो ता ती तू ते )
मित्र आपसे सहायता का निवेदन कर सकते हैं, पठन-पाठन में रुचि लेंगे, प्रेमी जन के साथ काफी अच्छा समय व्यतीत करेंगे, उचित शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को आज नौकरी मिल सकती है, मन में उत्साह बना रहेगा।

8. वृश्चिक ( तो ना नी नु ने नो या यी  यू  )
आपके कार्य में बाधा आ सकती हैं, अगर किसी यात्रा में जा रहे हैं तो अपने वाहन की सर्विसिंग अवश्य करवा लें, अनावश्यक तनाव का शिकार हो सकते हैं, ऑफिस के तनाव को घर के माहौल में सम्मिलित न होने दें।

9. धनु ( ये यो भा भी भु ध फ ढ़ भे )
प्रेम प्रसंग में अनुकूलता रहेगी, व्यवसाय में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं, पसंदीदा भोजन का आनंद उठाएंगे, दूर के रिश्तेदारों का घर में आगमन हो सकता है।

10. मकर ( भो जा जी खी खु खे खो गा गी )
नए कपड़ों और महंगे सामान की खरीदारी कर सकते हैं, कठोर वचन बोलने से आपको बचना चाहिए, लेन-देन में सावधानी रखनी चाहिए, परिवार का सहयोग नहीं मिलेगा, खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है।

11. कुम्भ ( गु गे गो सा सी सु से सो दा )
कार्य क्षेत्र में काफी सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे, दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा, समय का अच्छा सदुपयोग करेंगे, सहकर्मियों और अधीनस्थ कर्मचारियों का काफी अच्छा सहयोग मिलेगा, स्वास्थ्य समस्या दूर होगी।

12. मीन ( दी दु थ झ ञ दे दो चा ची )
भविष्य का सोचने के बजाय वर्तमान का ध्यान रखें, आपकी कार्यक्षमता प्रभावित होगी, दिखावे से आपको बचना चाहिए, अपनी योजना को गंभीर और गुप्त रखें, दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।


        - हिन्दुस्तान जनता न्यूज की रिपोर्ट 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने