आज का पंचांग व राशिफल- 14 सितम्बर 2020

आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार
‌       14/09/2020
             पञ्चाङ्ग
शुद्ध आश्विन कृष्ण पक्ष १२ सोमवार :

तिथि : द्वादशी रात्रि 10:01 तक
यायिजययोग व सर्वार्थसिद्धियोग।
नक्षत्र : पुष्य दिन 01:21 तक
योग : परिध दिन 12:31 तक
सूर्योदय - प्रातः 05:53 बजे
सूर्यास्त -  शायं 06:07 बजे
दिशाशूल - पूर्व
राहुकाल वास- उत्तर-पश्चिम

मूल : श्लेषा/मघा
14/09/2020 सोमवार दिन में 01:21 से 16/09/2020 बुधवार दिन में 12/00‌ तक

               राशिफल

‌‌1. मेष : ( चु चे चो ला ली लू ले लो अ )
‌मन में गलत विचार आने के योग बन रहे हैं, विवाह योग्य जातकों को अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिए, कार्यक्षेत्र में समस्या आ सकती है, वैसे उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।
‌2. वृष : ( ई उ ए ओ वा वी वू वे वो )
विवेक पूर्वक निर्णय लेना आवश्यक है, दूसरों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे, लोग आपसे सलाह लेना पसंद करेंगे, नौकरी में आपके अधिकार बढ़ेंगे, बेवजह यात्रा होने के योग बन रहे हैं, कोई शुभ समाचार मिलेगा।

3. मिथुन ( का की कु घ ङ छ के को  हा ) अधिकारियों से दूर रहें और अनावश्यक चिंता न करें, अपने सम्मान की चिंता रहेगी, भविष्य को लेकर कोई निर्णय लेंगे, व्यापार में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

4. कर्क ( ही हू हे हो डा डी डू डे डो )
दांपत्य सुख में वृद्धि होगी, जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, आपके मकान का सपना साकार हो सकता है, नए संबंधों की शुरुआत हो सकती है।

5. सिंह ( मा मी मु मे मो टा टी टु टे )
न्यायालय के मामलों में परेशानी आ सकती है, अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें, स्वास्थ्य पर ध्यान दें, समय पर कार्य पूरे नहीं होंगे।

6. कन्या ( टो पा पी पु ष ण ठ पे पो )
लोग आपकी प्रशंसा करेंगे, दोस्तों के साथ मौज कर सकते हैं, विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अच्छा है, ऑफिस में आपने संबंध मजबूत रखेंगे, अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए अध्ययन करेंगे।

7. तुला ( रा री रू रे रो ता ती तू ते )
भागदौड़ के कारण शरीर में थकान रहेगी, अचानक लाभ हानि के योग बन रहे हैं, घर में नए मेहमान आ सकते हैं, अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं।

8. वृश्चिक ( तो ना नी नु ने नो या यी  यू  )
पूजा पाठ में आप काफी रुचि लेंगे, सरकारी कार्य में बाधा आएगी, विदेश जाने का कार्यक्रम भी बन सकता है, ऑफिस के माहौल में कुछ बदलाव सा महसूस होगा, माता-पिता के साथ मंदिर जा सकते हैं, उच्च अध्ययन में मन लगेगा।

9. धनु ( ये यो भा भी भु ध फ ढ़ भे )
रचनात्मक विषयों में आपकी स्वाभाविक रुचि रहेगी, लौह व्यापार में नुकसान हो सकता है, साझेदारी के साथ झगड़ा हो सकता है, तकनीकी समस्या आ सकती हैं, आपका अनावश्यक खर्च हो सकता है।

10. मकर ( भो जा जी खी खु खे खो गा गी )
जीवन साथी के साथ आनंददायक समय व्यतीत करेंगे, कार्यों में बेहतरीन सफलता मिलने वाली है, मांगलिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं, परिवार में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

11. कुम्भ ( गु गे गो सा सी सु से सो दा )
उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए, शरीर में दर्द और पीड़ा का अनुभव रहेगा, रुके हुए कार्यों को शुरू करने पर जोर देंगे, आपका आत्मविश्वास कमजोर हो सकता है, वहीं परीक्षा परिणाम आपके पक्ष में हो सकता है।

12. मीन ( दी दु थ झ ञ दे दो चा ची )
आपके द्वारा किए गए कार्य सफल होंगे, बड़ा कार्य कर सकते हैं, अपनी भावनाओं को व्यक्त करते समय जल्दबाजी न करें, दिन के उत्तरार्ध में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे, कार्य क्षेत्र में आपको समर्थन मिलेगा, जीवनसाथी के प्रति प्रेम बढ़ेगा।

                      🌹राधे राधे🌹
- हिन्दुस्तान जनता न्यूज की रिपोर्ट 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने