आज का पंचांग व राशिफल - 15 सितम्बर 2020

आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार
‌       15/09/2020
             पञ्चाङ्ग
शुद्ध आश्विन कृष्ण पक्ष १३ मंगलवार :
तिथि : त्रयोदशी रात्रि 08:39 तक
नक्षत्र : श्लेषा दिन 12:50 तक
योग : शिव दिन 10:29 तक
सूर्योदय - प्रातः 05:54 बजे
सूर्यास्त -  शायं 06:06 बजे
दिशाशूल - उत्तर
राहुकाल वास - पश्चिम
मूल विचार : श्लेषा/मघा-
तिथि 12 दिन में 01/21 से
तिथि 14 दिन में 12/00 तक
भद्रा : रात्रि 08/39 से
पर्व-मुहूर्त : भौमप्रदोष, मासशिवरात्रि, स्थायिजययोग: ,सर्वार्थसिद्धियोग, मासान्तदोष।

               राशिफल

‌‌1. मेष : ( चु चे चो ला ली लू ले लो अ )
‌युवा प्रेमियों को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए, नौकरी में असमंजस की स्थिति बनेगी, दोपहर के बाद मन दु:खित रहेगा, बुद्धिमान लोगों की सलाह अवश्य लें, नौकरी में आपको कुछ संकट की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
‌2. वृष : ( ई उ ए ओ वा वी वू वे वो )
‌मन में डर बना रह सकता है, मानसिक चंचलता रहेगी, व्यवसाय अच्छे से चलेगा, जीवनसाथी के भावनाओं को ठेस ना पहुंचाएं, आवश्यक कार्य दोपहर से पूर्व ही कर लें, अपने जिद्दी व्यवहार को आज दूर ही रखें तो अच्छा होगा नहीं तो आपके अपने लोग आपसे दूरी बनाना प्रारंभ कर देंगे।

3. मिथुन ( का की कु घ ङ छ के को  हा )
साथियों के मन में आपके प्रति सम्मान जागृत होगा, आपका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ा रहेगा, सहकर्मियों के मन में आपके प्रति सम्मान होगा, आज की गई यात्रा सुखद व लाभप्रद रहेगी।

4. कर्क ( ही हू हे हो डा डी डू डे डो )
कुछ लोग आपकी अनावश्यक आलोचना करने का प्रयास करेंगे लेकिन आप इस पर ध्यान ना दें, आपके व्यवसाय में आपको सफलता अवश्य मिलेगी, आप ऐसे लोगों से दूरी बना कर रहे हैं जो आपको हतोत्साहित करते हो।

5. सिंह ( मा मी मु मे मो टा टी टु टे )
आज आप किसी का मनोबल ना गिराएं, सभी के साथ चलें, अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज आपके लिए बहुत ही खास दिन है, आज आपको उच्चतर शिक्षा मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं, ध्यान दें आज आपके दिन की शुरुआत नकारात्मक खबरों के साथ हो सकती है, लॉकडाउन के दौरान हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए नई योजना अपनाएंगे।

6. कन्या ( टो पा पी पु ष ण ठ पे पो )
आपके विचार अचानक बदल सकते हैं, दोपहर से पहले आपका मन बहुत ही प्रसन्न रहेगा, अपने व्यवहार को संतुलित बना कर रखें, झूठ बोलने से बचें, भविष्य के बारे में योजना पूर्वक धन बचा कर रखें।

7. तुला ( रा री रू रे रो ता ती तू ते )
आज उच्च शिक्षा के अवसर मिल सकते हैं, दोस्तों से अपना व्यवहार बनाकर रखें, आज का दिन आपके लिए बहुत ही बेहद जबरदस्त रहने वाला है, अपेक्षा के अनुसार परिणाम मिलने से अत्यधिक प्रसन्न चित्त रहेंगे, सभी काम आसानी से पूरा कर लेंगे।

8. वृश्चिक ( तो ना नी नु ने नो या यी  यू  )
नई नौकरी के लिए इंटरव्यू में जा सकते हैं जिसका परिणाम सकारात्मक होगा, परंतु अपनी वाणी में नियंत्रण रखें, आज आप अपने उच्चाधिकारियों को अपने विश्वास के बंधन में बांध कर रखें, आज कारोबार में बड़ा निवेश करने के योग भी बन रहे हैं।

9. धनु ( ये यो भा भी भु ध फ ढ़ भे )
आज दोपहर से पहले आपको मानहानि का डर बना रहेगा, स्वयं पर भरोसा बनाए रखें, आपकी लीडरशिप प्रशंसनीय होगी, कार्यक्षेत्र में नए मित्र बन सकते हैं, परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

10. मकर ( भो जा जी खी खु खे खो गा गी )
आज आपके पुराने कर्ज परेशानी का कारण बन सकते हैं, दिन शांतिपूर्वक व्यतीत करें, आज आपको विवादों से दूरी बना कर रखना आवश्यक है, अपने विचार खुलकर कहीं भी नहीं रख सकते हैं, जीवनसाथी आपकी किसी भी बात का गलत मतलब निकाल सकता है, कुछ लोग आपको सबके सामने नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे।

11. कुम्भ ( गु गे गो सा सी सु से सो दा )
कारोबारियों के हिसाब में गड़बड़ी बन सकती है, जीवनसाथी के प्रति प्रेम की भावना रहेगी, दान पुण्य में आपकी रूचि हो सकती हैं, प्रेमी जन के बीच में रिश्ते बिगड़ने का योग बन रहा है, कार्यक्षेत्र में कूटनीति का प्रयोग करना पड़ सकता है।

12. मीन ( दी दु थ झ ञ दे दो चा ची )
घरेलू सुख साधनों की खरीददारी में धन खर्च होगा, पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है, सरकारी काम करने वालों को लाभ मिल सकता है, नई नौकरी के प्रयास में आज सफलता अवश्य मिल सकती है, बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें।

                      🌹राधे राधे🌹

       - हिन्दुस्तान जनता न्यूज की रिपोर्ट 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने