आज का पंचांग व राशिफल- 17 सितम्बर 2020

आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार
‌       17/09/2020
             पञ्चाङ्ग
शुद्ध आश्विन कृष्ण पक्ष 30(अमावस्या) गुरुवार :
तिथि : अमावस्या दिन 04:56 तक
नक्षत्र : पू.फा. दिन 10:48 तक
योग : शुभ प्रातः 02:40 तक
सूर्योदय - प्रातः 05:56 बजे
सूर्यास्त -  शायं 06:04 बजे
दिशाशूल - दक्षिण
राहुकाल वास - दक्षिण
मूल विचार : नहीं
पर्व-मुहूर्त : अमावस्या श्राद्ध, पितृविसर्जन (सर्वपैत्री अमावस्या), श्री विश्वकर्मा पूजा, मासान्तदोष।

               राशिफल

‌‌1. मेष : ( चु चे चो ला ली लू ले लो अ )
‌आज आपको अपने परिश्रम का अच्छा लाभ मिलने वाला है, आज आप अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूर्णरूपेण प्रयासरत रहेंगे, विद्यार्थी गणों को अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए, शाम के बाद आपका मन अच्छा रहेगा, ऑफिस में आपके ऊपर काम का बोझ पड़ सकता है, ध्यान दें विरोधी आज असफल रहेंगे।
‌2. वृष : ( ई उ ए ओ वा वी वू वे वो )
‌मित्रों के साथ आज आपका बहुत ही अच्छा समय व्यतीत होने वाला है, आपके सभी काम समय पर आज पूरे होंगे, आज अपने आपको तरोताजा महसूस करेंगे, दोपहर के बाद आज कोई समस्या दूर अवश्य होगी, आपके सभी काम समय पर अपने आप पूरे होंगे, प्रिय जनों से अपने दिल की बात कह सकते हैं, कला और साहित्य में रुचि लेंगे।

3. मिथुन ( का की कु घ ङ छ के को  हा )
आज आप अपने परिवार का ध्यान रखें, पुरानी बातों को खींचने से आपको बचना चाहिए, कुछ नया काम शुरू करने से पहले अपने खास लोगों की सलाह अवश्य लें, अपने अहंकार पर नियंत्रण रखें, सायंकाल के समय कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

4. कर्क ( ही हू हे हो डा डी डू डे डो )
आज आपके द्वारा अपने कार्य क्षेत्र में किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है, आपको व्यवसाय के उद्देश्य से यात्रा के लिए कहीं जाना पड़ सकता है, आज आपको शुभ समाचार मिल सकता है, आपके सहकर्मी आपके पक्ष में रहेंगे, कोई बहुत बड़ी कारोबारी डील फाइनल होने के योग बन रहे हैं।

5. सिंह ( मा मी मु मे मो टा टी टु टे )
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा, आर्थिक निवेश को लेकर बहुत बड़ा निर्णय ले सकते हैं, भविष्य के लिए कोई योजना बनाएंगे, बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े लोगों को आज लाभ होने वाला है, कारोबार में ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी।

6. कन्या ( टो पा पी पु ष ण ठ पे पो )
आज आपके दांपत्य जीवन में प्रेम की भावना बनी रहेगी, दूसरों के स्थान पर अपने निर्णय पर ज्यादा भरोसा रखें, अपने लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास कर सकते हैं, अपनी कुशल क्षमता का बेहतरीन प्रयोग कर पाएंगे, ध्यान दें आज आप कार्य क्षेत्र में अपमानित भी हो सकते हैं।

7. तुला ( रा री रू रे रो ता ती तू ते )
आंख और सिर में दर्द या किसी प्रकार की समस्या बन सकती है, महत्वपूर्ण कार्य दोपहर के पहले ही कर लेना ज्यादा अच्छा होगा, अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें, आत्मनिर्भर होने का प्रयास करें, ध्यान दें कि रिश्तो में खट्टापन आ सकता है, इसलिए आपको वाद विवाद से बचना परम आवश्यक है।

8. वृश्चिक ( तो ना नी नु ने नो या यी  यू  )
आज समाज में आप की स्थिति और सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है, घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है, प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए काफी लाभप्रद समय है, परिवार के साथ मनोरंजन होगा, किसी विशिष्ट व्यक्ति के साथ यादगार का समय व्यतीत हो सकता है।

9. धनु ( ये यो भा भी भु ध फ ढ़ भे )
आयात निर्यात से जुड़े कारोबार में लाभ हो सकता है, अपने आप को संभाल कर रखने की आवश्यकता है, मजबूती के साथ अपने काम को करें, पिता द्वारा आर्थिक और मानसिक सहयोग मिलेगा, व्यवसायिक गतिविधियों के लिए समय अनुकूल है।

10. मकर ( भो जा जी खी खु खे खो गा गी )
आज अजनबी लोगों के साथ ज्यादा बातें ना करें, आर्थिक गतिविधियां धीमी हो सकती हैं, परिस्थितियां नियंत्रण में रहेंगी, परिवार के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें, आफीस में असमंजस की स्थिति बनी रह सकती है।

11. कुम्भ ( गु गे गो सा सी सु से सो दा )
आज आप अपने ज्ञान का सार्थक प्रयोग कर पाएंगे, दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी होने वाली है, आवश्यकता से अधिक धन का निवेश न करें, झूठे आरोपों का सामना करना पड़ सकता है, दांपत्य जीवन में आज प्रेम बना रहेगा।

12. मीन ( दी दु थ झ ञ दे दो चा ची )
आज कार्य के प्रति आपका उत्साह और समर्पण से सम्मान बना रहेगा, वकालत के पेशे से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा और शुभ होने वाला है, पुराने उधार को चुका कर शान्ति पूर्ण जीवन जीएं, पुराने मित्र से मिलने का अवसर आज मिल सकता है।
                 🌹राधे राधे🌹

   -हिन्दुस्तान जनता न्यूज की रिपोर्ट 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने