आज का पंचांग व राशिफल- 20 सितम्बर 2020

आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार
‌       20/09/2020
             पञ्चाङ्ग
अधिक आश्विन शुक्ल पक्ष 3 रविवार :
तिथि : तृतीया दिन 09:54 तक तदुपरांत चतुर्थी
नक्षत्र : चित्रा प्रातः 06:07 तक तदुपरांत स्वाति
योग : ऐन्द्र रात्रि 05:29 तक
सूर्योदय - प्रातः 05:58 बजे
सूर्यास्त -  शायं 06:02 बजे
दिशाशूल - पश्चिम
राहुकाल वास - उत्तर
मूल विचार : नहीं
भद्रा : रात्रि 08:41 से
पर्व-मुहूर्त : वैनायकी गणेश चतुर्थी व्रत।

               राशिफल

‌‌1. मेष : ( चु चे चो ला ली लू ले लो अ )
‌दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ने के कारण तनाव कम होगा, व्यवहार में भिन्नता बनाए रखें, जीवन साथी के साथ पर्यटन की योजना बनाएंगे, मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा, नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं।
‌2. वृष : ( ई उ ए ओ वा वी वू वे वो )
‌रोजगार में नवीनता लाने का प्रयास करेंगे, बीमारी पर खर्च होगा, शरीर में पीड़ा हो सकती, परिवार में आप की अहमियत बढ़ेगी, विरोधियों पर हावी रहेंगे, अपने विचारों में बदलाव लाना परम आवश्यक है।

3. मिथुन ( का की कु घ ङ छ के को  हा )
बड़े बुजुर्गों की बातों का अनादर ना करें, अनावश्यक कार्य में ज्यादा परेशान हो सकते हैं, मित्रों के साथ बहसबाजी हो सकती है, अपना चरित्र अच्छा रखें, किसी कार्य में जल्दबाजी न करें।

4. कर्क ( ही हू हे हो डा डी डू डे डो )
संपत्ति के क्रय-विक्रय से धन लाभ हो सकता है, मौसमी बुखार और एलर्जी की समस्या हो सकती है, शातिर लोगों की निगाह आपके संचित धन पर पड़ सकती है, इसलिए थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है, आपको अपने आत्म सम्मान की चिंता रहेगी।

5. सिंह ( मा मी मु मे मो टा टी टु टे )
घरवालों के साथ कुछ उल्लास भरे समय का आनंद उठाएंगे, ऋण को चुकाने के लिए आज का दिन बहुत ही अनुकूल है, अपनी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए खरीदारी कर सकते हैं, सामाजिक कार्यों में सहभागिता दिखाएंगे।

6. कन्या ( टो पा पी पु ष ण ठ पे पो )
भविष्य की योजनाओं को लेकर उत्साहित रहेंगे, महिला जातक अपने मायके जाने का प्लान कर सकती हैं, सोशल मीडिया में काफी सक्रिय रहेंगे, बड़े बुजुर्गों से वाद विवाद ना करें अन्यथा अपमानित होना पड़ सकता है, नए-नए व्यंजनों को बनाने का प्रयास कर सकते हैं।

7. तुला ( रा री रू रे रो ता ती तू ते )
आज किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा ना करें, कैरियर के प्रति आप को गंभीर रहना परम आवश्यक है, गूढ़ विषयों के अध्ययन और चिंतन में व्यस्त रहेंगे, भोग विलास के प्रति आसक्त रह सकते हैं, अच्छे समय को ऐसे ही व्यर्थ ना गवाएं।

8. वृश्चिक ( तो ना नी नु ने नो या यी  यू  )
आज व्यापारी वर्ग उधार में लेनदेन न करें, नींद में कमी होने की वजह से आज भारी भारी पन बना रहेगा, आज आपको काफी सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता है, किसी प्रिय मित्र से अनबन होने का योग भी बन रहा है।

9. धनु ( ये यो भा भी भु ध फ ढ़ भे )
मन में कुछ नया करने की प्रेरणा उत्पन्न हो सकती है, आज उत्पादन क्षेत्र से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती हैं, विद्यार्थियों के कैरियर में बेहतरीन अवसर प्राप्त होने वाले हैं, जीवनसाथी की आवश्यकता और भावनाओं का ध्यान रखें, विरोधी आपसे दूर दूर रहने का प्रयास करेंगे।

10. मकर ( भो जा जी खी खु खे खो गा गी )
विद्यार्थी गण अपने कैरियर के प्रति चिंतित रह सकते हैं, आयात निर्यात से जुड़े व्यापार में कुछ प्रगति हो सकती हैं, आपके काम की प्रशंसा होगी, आपके ऊपर उत्तरदायित्व का दबाव बन सकता है, प्रेमी जन अपने साथी को रिझाने के लिए कोई उपहार दे सकते हैं।

11. कुम्भ ( गु गे गो सा सी सु से सो दा )
अपनी गलतियों को सुधारने का प्रयास करेंगे, आपकी कोई सामान खराब हो सकती है, घर में आपको बोरियत महसूस हो सकती है, दांपत्य जीवन सुखी रहेगा, आज आपका रुका हुआ धन आपको मिल सकता है।

12. मीन ( दी दु थ झ ञ दे दो चा ची )
भाई बहनों के कैरियर की चिंता रहेगी, राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को वांणी पर संयम रखने की आवश्यकता है, व्यवसाय की यात्रा में आपको अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा, आवश्यकता से अधिक काम ना करें।

             🌹राधे राधे🌹
   - हिन्दुस्तान जनता न्यूज की रिपोर्ट 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने