आज का पंचांग व राशिफल - 23 सितम्बर 2020

आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार
‌       23/09/2020
             पञ्चाङ्ग
अधिक आश्विन शुक्ल पक्ष 7 बुधवार :
तिथि : सप्तमी रात्रि 01:07 तक
नक्षत्र : ज्येष्ठा रात्रि 12:17 तक
योग : प्रीति दिन 08:39 तक
सूर्योदय - प्रातः 06:00 बजे
सूर्यास्त -  शायं 06:00 बजे
सूर्य नक्षत्र संक्रांति : उ.फा. तिथि 11 रविवार रात्रि 12:11 से
दिशाशूल - उत्तर
राहुकाल वास - दक्षिण-पश्चिम
मूल विचार : ज्येष्ठा/मूल
तिथि 6 मंगलवार रात्रि 01:27 से
तिथि 8 गुरुवार रात्रि 11:29 तक।
रेवती/अश्विनी
तिथि 15 गुरुवार रात्रि शेष 06:02 से...
पंचक विचार : तिथि 12 सोमवार दिन 11:54 से...
भद्रा : रात्रि 01:17 से
पर्व-मुहूर्त : रवियोग।

               राशिफल

‌‌1. मेष : ( चु चे चो ला ली लू ले लो अ )
‌आज आपको वाद विवाद से बचना चाहिए, कार्यक्षेत्र में आपकी परेशानी बढ़ सकती है, दैनिक दिनचर्या में उतार चढ़ाव आने के योग बन रहे हैं, पुराने रोग को लेकर के परेशानी हो सकती है, अपने वर्तमान स्थितियों पर विशेष रूप से ध्यान दें।
‌2. वृष : ( ई उ ए ओ वा वी वू वे वो )
‌अधिकारियों के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे, बेरोजगार लोगों के लिए अपने कैरियर को लेकर गंभीर प्रयास करने पड़ेंगे, दांपत्य संबंधों में तनाव होने का योग बन रहा है, स्वभाव में धैर्य बनाए रखना उचित होगा, कारोबारी समझौता करते समय का विशेष सावधानी रखें।

3. मिथुन ( का की कु घ ङ छ के को  हा )
आज आपको पुरानी बातें पीड़ा दे सकती हैं, आपका समय काफी अच्छा व्यतीत होने वाला है, संबंधों में मधुरता रहेगी, कामकाज में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं, सही समय का इंतजार करें, बाहर घूमने जाने का मौका मिल सकता है।

4. कर्क ( ही हू हे हो डा डी डू डे डो )
दिन उत्साह से परिपूर्ण रहेगा, लोग आपको आदर्श व्यक्ति के रूप में देखेंगे, सुख सुविधाओं का आनंद उठा सकते हैं, रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा।

5. सिंह ( मा मी मु मे मो टा टी टु टे )
आज आपके कार्यों में बाधा आने का योग बन रहा है, विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में बिल्कुल नहीं लग सकता, घर में कोई मेहमान आ सकता है, समाजिक दूरी और नियमों का पालन करने में लापरवाही बिल्कुल ना करें, ध्यान दें कि दिखावे के प्रयास में अधिक धन खर्च हो सकता है।

6. कन्या ( टो पा पी पु ष ण ठ पे पो )
आज आप अपनी परिस्थितियों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित कर सकते हैं, नवविवाहित जोड़े कहीं घुमने की योजना बना सकते हैं, माता-पिता का आशीर्वाद लें, लोग आपकी प्रशंसा कर सकते हैं, लेखन कार्य में आपका मन लगेगा, परिवार के प्रति आप का समर्पण बढ़ सकता है।

7. तुला ( रा री रू रे रो ता ती तू ते )
आज गुरु का सानिध्य मिलने से जीवन को नई दिशा मिलेगी, आपके अधिकारी आपके ऊपर अतिरिक्त जिम्मेदारी दे सकते हैं, आर्थिक पक्ष मजबूत होने का योग बन रहा है, आपको कोई पुरस्कार भी मिल सकता है, प्रयास जारी रखें क्योंकि प्रयास से ही आपके आशा के अनुकूल सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

8. वृश्चिक ( तो ना नी नु ने नो या यी  यू  )
कानूनी मामलों में आपको जीत मिल सकती है, आप अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाने का प्रयास करें, जीवन साथी के साथ कोई फिल्म देखने जाने का प्रयास करेंगे, राजनीति में आप की सक्रियता बढ़ सकती है।

9. धनु ( ये यो भा भी भु ध फ ढ़ भे )
अपने आप पर भरोसा बनाए रखें तथा अपने भावनाओं को नियंत्रित रखें, विरोधी आपका अनहित करने का प्रयास करेंगे, पुरानी कड़वी यादों को अपने रिश्तो के बीच में ना आने दें, आपका मन धर्म-कर्म में नहीं लगते वाला है।

10. मकर ( भो जा जी खी खु खे खो गा गी )
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज आय में वृद्धि होगी, पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे, कोई शुभ सूचना मिलने की योग बन रहे हैं, आपकी चिंता आज दूर हो सकती है, प्रेम भावनाओं को व्यक्त करने के लिए आज का समय बहुत ही उत्तम है।

11. कुम्भ ( गु गे गो सा सी सु से सो दा )
सामाजिक लोगों का संपर्क मजबूत होगा और शिक्षित लोगों से आपका संपर्क मजबूत होगा, कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, दांपत्य जीवन सुखकारी होगा, आयात निर्यात में आपको काफी अच्छा धन लाभ मिल सकता है, सामाजिक कार्यों में आज आप भाग ले सकते हैं।

12. मीन ( दी दु थ झ ञ दे दो चा ची )
 आज आपका ॠण आपके लिए बहुत बड़ी समस्या खड़ा कर सकता है, गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण रहेगा, आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट होने की संभावना है, आवेशित होने से आपको बचना चाहिए, महंगी वस्तुओं के क्रय विक्रय में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है, ससुराल में आपका मान-सम्मान बढ़ने का योग बन रहा है।

             🌹राधे राधे🌹
-हिन्दुस्तान जनता न्यूज की रिपोर्ट 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने