आज का पंचांग व राशिफल- 24 सितम्बर 2020

आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार
‌       24/09/2020
             पञ्चाङ्ग
अधिक आश्विन शुक्ल पक्ष 8 गुरुवार :
तिथि : अष्टमी रात्रि 11:35 तक
नक्षत्र : मूल रात्रि 11:29 तक
योग : आयुष्मान प्रातः 06:04 तक
सूर्योदय - प्रातः 06:01 बजे
सूर्यास्त -  शायं 05:59 बजे
सूर्य नक्षत्र संक्रांति : उ.फा. तिथि 11 रविवार रात्रि 12:11 (13 सितम्बर) से
तिथि 11 रविवार दिन 03:35 तक (27 सितम्बर) तक
दिशाशूल - दक्षिण
राहुकाल वास - दक्षिण
मूल विचार : ज्येष्ठा/मूल
तिथि 6 मंगलवार रात्रि 01:27 से
तिथि 8 गुरुवार रात्रि 11:29 तक।
रेवती/अश्विनी
तिथि 15 गुरुवार रात्रि शेष 06:02 से...
पंचक विचार : तिथि 12 सोमवार दिन 11:54 से...
भद्रा : दिन 12:21 तक
पर्व-मुहूर्त : शिशु को तांबूल खिलाना, बृक्षारोपण, कर्ण छेदन, दवा खाना, नौका विहार करना, नया अनाज काटने का मुहूर्त।

               राशिफल

‌‌1. मेष : ( चु चे चो ला ली लू ले लो अ )
‌किसी की बातों पर सीधे प्रभावित ना हों, प्रियजनों से अपने मन की बात अवश्य बताएं, शोध कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन जबरदस्त रहने वाला है, शिक्षा के प्रति गंभीर रहेंगे, परिवार के लोग आपसे द्वेष भावना रख सकते हैं।
‌2. वृष : ( ई उ ए ओ वा वी वू वे वो )
परिवार जनों के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकता है, जीवन साथी का व्यवहार भी उपेक्षित रह सकता है, कोई अशुभ समाचार मिलने से मन व्यथित रहेगा, महत्वपूर्ण कार्यों में विलंब होने का योग बन रहा है, आप अपने अंतर्मन की आवाज का अनादर बिल्कुल न करें।

3. मिथुन ( का की कु घ ङ छ के को  हा )
जीवनसाथी का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा, किसी सामाजिक समारोह में जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है, कार्यालय में अापके व्यवहार की प्रशंसा होगी, अपनी क्षमता पर विश्वास करें, फंसा हुआ धन आपको वापस मिल सकता है।

4. कर्क ( ही हू हे हो डा डी डू डे डो )
नई नौकरी की शुरुआत हो सकती है, आप अपने मित्रों के साथ किसी गंभीर विषय पर चर्चा करने वाले हैं, नौकरी के साथ जातकों के लिए धन लाभ होने का योग मिल रहा है, दोस्तों के साथ पार्टी की प्लानिंग हो सकती है, वाहन सुख में भी वृद्धि होने का योग बन रहा है।

5. सिंह ( मा मी मु मे मो टा टी टु टे )
वित्तीय मामलों में लापरवाही बिल्कुल ना करें, आपके द्वारा लिए गए निर्णय भविष्य में लाभकारी होंगे, प्रेम संबंधों को लेकर उत्साहित रहेंगे, छात्र पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें, आज आपको शारीरिक कष्ट मिलने के योग बन रहे हैं।

6. कन्या ( टो पा पी पु ष ण ठ पे पो )
आज आपके मित्रों से कुछ रिश्ते बिगड़ने का योग बन रहा है, सकारात्मक ऊर्जा में कमी रहेगी, आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है, आपका दिन काफी अच्छा व्यतीत होने वाला है।

7. तुला ( रा री रू रे रो ता ती तू ते )
आज आपके भोजन में अशुद्धि ही आपके स्वास्थ्य की सबसे बड़ी समस्या बन सकती है, नौकरी कर रहे जातकों के अधिकारी आपकी कार्यशैली से संतुष्ट रहेगा, यदि कहीं बाहर जा रहे हैं तो वाणी पर नियंत्रण रखें, जोखिम उठाने का साहस करेंगे, शाम के समय आपका कोई रुका हुआ कार्य आज पूरा हो सकता है।

8. वृश्चिक ( तो ना नी नु ने नो या यी  यू  )
आज आपको सिर दर्द की समस्या भी बनी रह सकती है, कारोबार संभालने के लिए कर्ज लेने की आवश्यकता पड़ सकती है, व्यापार में वृद्धि को लेकर परेशान रह सकते हैं, मन में उत्साह की कमी रहेगी, दूसरों के झगड़े में सम्मिलित ना हो तो ज्यादा अच्छा होगा।

9. धनु ( ये यो भा भी भु ध फ ढ़ भे )
आज नए संपर्क बन सकते हैं, काम ज्यादा होने के कारण परिवार को पूरा समय नहीं दे पाएंगे, आज जीवनसाथी के प्रति गंभीर रहेंगे, गृहस्थ जीवन में प्रेम बढ़ेगा, आपको थोड़ा जिम्मेदार रहने की आवश्यकता है।

10. मकर ( भो जा जी खी खु खे खो गा गी )
खरीदारी के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं जहां अनावश्यक वस्तुओं पर धन खर्च होने वाला है, आज वैवाहिक जीवन में असंतोष रहने का योग बन रहा है, पुराने विवाद पुनः उभर सकते हैं, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों से अनबन होने का योग भी बन रहा है, मानसिक तनाव को दूर करने के लिए अपने मन को उलझा कर रखें।

11. कुम्भ ( गु गे गो सा सी सु से सो दा )
आज भाई बहनों के जीवन में कुछ अच्छी चीजें हो सकती हैं, आपके रचनात्मक विचारों का प्रभाव नौकरी और बिजनेस में पड़ सकता है, सरकारी नौकरी में पदोन्नति का योग बन रहा है।

12. मीन ( दी दु थ झ ञ दे दो चा ची )
विरोधी आपका कार्य करने का पूरा प्रयास करेंगे, पैरों में दर्द की शिकायत बनी रह सकती है, आज आपका दिन बहुत अच्छा व्यतीत होने वाला है, तीर्थ यात्रा का विचार बना सकते हैं, आवश्यक कार्यों को लेकर भागदौड़ करनी पड़ेगी।

             🌹राधे राधे🌹
-हिन्दुस्तान जनता न्यूज की रिपोर्ट 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने