कुएं में उतराया मिला किशोरी का शव, परिवार में मचा कोहराम

करमा- सोनभद्र 
स्थानीय थाना क्षेत्र के अन्तर्गत अकड़ी- रमपथरा में आज सुबह 17 वर्षीय किशोरी की लाश कुएँ में संदिग्ध हालत में मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रमपथरा पुरवा निवासी सीमा पुत्री ओमप्रकाश उम्र (17 वर्ष) जो दो दिन से घर से गायब थी जिसे परिजनों द्वारा रिश्तेदारों के यहां खोजा गया लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। 
इसी बीच आज शुक्रवार को प्रात: घर से लगभग 200 मीटर दूर खेत में बने कुएँ में संदिग्ध स्थिति में लाश मिली, जिसे गाँव के ही एक व्यक्ति ने देखा और तत्काल गाँव के लोगों को बताया कि कुएँ में एक लाश है फिर ग्रामिणों ने करमा पुलिस को इस घटना के बारे में सूचना दी गई।
पुलिस बल के साथ तत्काल करमा थाना प्रभारी देवता नंद सिंह मौके पर पहुंच कर मृतक का शव बाहर निकलवाए। वहीं ग्रामिणों ने शव की पहचान गांव के ही सीमा पुत्री ओम प्रकाश के रूप में किया। लापता किशोरी की लाश मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। करमा थाना प्रभारी देवता नंद सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

 -जिला ब्यूरो चीफ गोविन्द प्रसाद पाण्डेय की रिपोर्ट 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने