कच्चा मकान गिरने से एक की मौत, दुसरा गंभीर रूप से घायल

करमा-सोनभद्र :
स्थानीय थाना क्षेत्र के पगिया में शुक्रवार की रात्रि को कच्चे मकान की दीवार गिरने से एक वृद्ध की मृत्यु हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रवार पुरुषोत्तम उम्र 65 वर्ष और कन्हैया उम्र 50 वर्ष रात्रि में भोजन कर सो गए। अकस्मात तीन बजे मकान की दीवार गिर गयी जिससे उक्त दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। 
 ग्रामीणों ने दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ चिकित्सकों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उपचार के दौरान पुरूषोत्तम की मृत्यु हो गई।

-जिला ब्यूरो चीफ गोविन्द प्रसाद पाण्डेय की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने