आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल - 23 अक्टूबर 2020

आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार-
‌       23/10/2020
             पञ्चाङ्ग
शुद्ध आश्विन शुक्ल पक्ष 07 शुक्रवार :
तिथि : सप्तमी दिन 12:09 तक  
नक्षत्र :  पू.षा. प्रातः 05:54 तक
योग : सुकर्मा दिन 08:57 तक
सूर्योदय - प्रातः 06:22 बजे
सूर्यास्त -  शायं 05:38 बजे
सूर्य नक्षत्र संक्रांति : चित्रा तिथि 8 शनिवार रात्रि 04:05 (10 अक्टूबर) से
तिथि 08 शनिवार दिन 01:46 तक (24 अक्टूबर) तक
सूर्य नक्षत्र संक्रांति फल : खण्डवृष्टि योग
दिशाशूल - पश्चिम
राहुकाल वास - दक्षिण-पूर्व
मूल विचार : ज्येष्ठा/मूल तिथि 04 मंगलवार दिन 09:37 (20 अक्टूबर) से
तिथि 06 गुरुवार दिन 07:29 तक (22 अक्टूबर) तक
रेवती/अश्विनी तिथि 13 गुरुवार दिन 01:15 (29 अक्टूबर) से
तिथि 15 शनिवार सायं 06:19 तक (31 अक्टूबर) तक
पंचक विचार : तिथि 09 रविवार रात्रि 07:29 (25 अक्टूबर) से
तिथि 14 शुक्रवार दिन 03:43 तक (30 अक्टूबर) तक
भद्रा : दिन 12:09 से रात्रि 11:48 तक
पर्व-मुहूर्त : नौका विहार, महानिशा पूजा, बलिदान आदि, अन्नपूर्णा परिक्रमा, शिल्प विद्या ग्रहण मुहूर्त।  

               राशिफल

‌‌1. मेष : ( चु चे चो ला ली लू ले लो अ )
पिता के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे, नए विचारों से प्रसन्नता मिलेगी, कानूनी मामलों में संभल कर रहना होगा, कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति बहुत अच्छी रहने वाली है, गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा, अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान बने रहे।

‌2. वृष : ( ई उ ए ओ वा वी वू वे वो )
‌बिना वजह के मामलों में अपनी उर्जा को बर्बाद ना करें, दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का योजना बना सकते हैं, शारीरिक व्याधियों से परेशानी मिल सकती है, आपके सीनियर आपसे नाराज हो सकते हैं, ऑफिस में आपके गुप्त शत्रुओं से परेशानी बढ़ सकती है।

3. मिथुन ( का की कु घ ङ छ के को  हा )
प्राइवेट नौकरी कर रहे जातकों के लिए अपनी नौकरी की चिंता बनी रहेगी, खान-पान में संयम रखना परम आवश्यक है, पिछले अनुभव का लाभ नहीं मिलेगा, प्रेमी जनों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें, अचानक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

4. कर्क ( ही हू हे हो डा डी डू डे डो )
अविवाहित जातकों का विवाह निश्चित हो सकता है, परिवार के सदस्यों का ध्यान विशेष रूप से रखे, सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर मिल सकता है, अधूरे कार्यों को आज पूरा कर सकते हैं, भावनात्मक निर्णय लेने से आज बच्चे, नए कार्यों में रुचि लेंगे।

5. सिंह ( मा मी मु मे मो टा टी टु टे )
आप का मनोबल आज बड़ा रहेगा, परिवार के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत हो जाएगा, नई नौकरी ढूंढ रहे जातकों के लिए आज सफलता मिलने का योग है, ऑफिस का अतिरिक्त काम आज आपके ऊपर पड़ सकता है, कारोबारी यात्रा भी होने की संभावना बनी रहेगी।

6. कन्या ( टो पा पी पु ष ण ठ पे पो )
अनावश्यक वस्तुओं की खरीददारी आपके बजट को प्रभावित कर सकती हैं इसलिए सतर्क रहें, बच्चों के आचरण पर संज्ञान लेने की आवश्यकता है, कोई महत्वपूर्ण कार्य सिर्फ धन के कारण रुक सकता है, कार्यक्षेत्र में आप का प्रदर्शन बहुत ही अच्छा बना रहेगा, पिता से झगड़ा होने की संभावना भी बन रही है।

7. तुला ( रा री रू रे रो ता ती तू ते )
घर का माहौल बहुत ही अच्छा बना रहेगा, अपनी नौकरी को लेकर कुछ परेशान जरूर रहेंगे, आप नकारात्मकता के शिकार हो सकते हैं, जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करना बहुत ही अच्छा होगा, परिवार की आवश्यकताओं पर धन खर्च कर सकते हैं, आपके अपने सहयोगियों से नाराजगी होने की संभावना भी बनी रहेगी।

8. वृश्चिक ( तो ना नी नु ने नो या यी  यू  )
काफी व्यवहारिक समय आज का निकलने वाला है, इसलिए सही निर्णय और सही योजना बनाने का कार्य करें, मानसिक रूप से शांत रहेंगे, आपकी इच्छा शक्ति मजबूत होने वाली है, अपनी कमजोरियों को ठीक करने का पूरा प्रयास करें, ऑफिस में प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा।

9. धनु ( ये यो भा भी भु ध फ ढ़ भे )
यात्रा करने से आपको बचने की आवश्यकता है, लेकिन आपके व्यक्तित्व को रूखापन और जड़ता हो सकती है, पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है, आपके अपने लोग पराए जैसा व्यवहार करना प्रारंभ कर सकते हैं, अपना व्यवहार अच्छा रखें, आज आपका अटका हुआ धन मिल सकता है, आय में निश्चितता बनी रहेगी।

10. मकर ( भो जा जी खी खु खे खो गा गी )
किसी निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए आज अधीर न हो, व्यापार में काफी अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहा है, लेकिन आपको अति आत्मविश्वास से बचने की आवश्यकता है, परिवार में सामंजस्य बना रहेगा, कार्य क्षेत्र में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

11. कुम्भ ( गु गे गो सा सी सु से सो दा )
व्यापार में अपेक्षा से कम लाभ मिलने वाला है, दांपत्य जीवन में मिठास का अनुभव करेंगे, इंजीनियरिंग कर रहे छात्र अपने कैरियर के प्रति काफी चिंतित बने रहेंगे, बुजुर्ग लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है, इस समय आप संयम से कार्य करें यही आपके लिए अच्छा होगा।

12. मीन ( दी दु थ झ ञ दे दो चा ची )
अपने काम के प्रति एकाग्रता रखें, जीवनसाथी के प्रति आकर्षण बना रहेगा, स्वयं पर भरोसा रखें, पुराने मित्रों से मिलना हो सकता है, बच्चों के व्यवहार से मन प्रसन्न रहेगा।

      -हिन्दुस्तान जनता न्यूज की रिपोर्ट 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने