आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल - 27 अक्टूबर 2020

आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार
‌       27/10/2020
             पञ्चाङ्ग
शुद्ध आश्विन शुक्ल पक्ष 11 मंगलवार :
तिथि : एकादशी दिन 12:25 तक  
नक्षत्र :  शतभिखा प्रातः 09:16 तक
योग : ध्रुव रात्रि 03:59 तक
सूर्योदय - प्रातः 06:25 बजे
सूर्यास्त -  शायं 05:35 बजे
सूर्य नक्षत्र संक्रांति : स्वाति तिथि 8 शनिवार दिन 01:46 (24 अक्टूबर) से
तिथि 06 शुक्रवार रात्रि 08:53 तक (06 नवम्बर) तक
सूर्य नक्षत्र संक्रांति फल : सामान्यवृष्टि योग
दिशाशूल - उत्तर
राहुकाल वास -पश्चिम
मूल विचार :
रेवती/अश्विनी तिथि 13 गुरुवार दिन 01:15 (29 अक्टूबर) से
तिथि 15 शनिवार सायं 06:19 तक (31 अक्टूबर) तक
पंचक विचार : तिथि 09 रविवार रात्रि 07:29 (25 अक्टूबर) से
तिथि 14 शुक्रवार दिन 03:43 तक (30 अक्टूबर) तक
भद्रा : दिन 12:25 तक 
पर्व-मुहूर्त : पापांकुशा एकादशी व्रत सर्वेषां, स्थायीजययोग, त्रिपुष्कर योग।

               राशिफल

‌‌1. मेष : ( चु चे चो ला ली लू ले लो अ )
आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होने वाली है, स्वास्थ्य  बहुत अच्छा रहेगा, व्यापार में धन लाभ होने के योग बन रहे हैं, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बनी रहेगी, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, व्यापारियों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है।

‌2. वृष : ( ई उ ए ओ वा वी वू वे वो )
‌आज आपको आयात निर्यात संबंधी व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है, प्राइवेट नौकरी कर रहे जातकों के लिए आज अतिरिक्त धन बोनस के रूप में प्राप्त हो सकता है, आपको नए मेहमान से आंखें नहीं चुराना चाहिए, व्यापार में विस्तार करने का अवसर मिल सकता है, लेकिन ध्यान दें कि बेवजह की बातों में अपना समय बर्बाद ना करें।

3. मिथुन ( का की कु घ ङ छ के को  हा )
घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह में उत्साह का वातावरण बना रहेगा, कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है, कुछ नया सीखने की कोशिश कर सकते हैं, अपने बिजनेस पार्टनर के साथ अच्छे संबंध बनाकर रखें, आज छात्रों के लिए बहुत ही अच्छा समय आने वाला है।

4. कर्क ( ही हू हे हो डा डी डू डे डो )
आज आपको कार्य क्षेत्र में अपमानजनक स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, रात में वाहन चलाते समय सावधानी रखने की आवश्यकता है, अपने व्यक्तिगत मामलों में दूसरों को हस्तक्षेप न करने दें, स्वास्थ संबंधी परेशानियों से घिर सकते हैं, आप का खर्च आज बढ़ने वाला है इसलिए सतर्क रहने की आवश्यकता है।

5. सिंह ( मा मी मु मे मो टा टी टु टे )
आज आपका जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ने वाला है, आपको उच्चाधिकारियों का विश्वास जीतने में सफलता मिलेगी, पूरा दिन बहुत ही अच्छा व्यतीत होने की संभावना है, राजनीतिक लोगों का वर्चस्व बना रहेगा, प्रेमी जन विवाह की योजना बना सकते हैं।

6. कन्या ( टो पा पी पु ष ण ठ पे पो )
सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है, पुरानी मेहनत का आज लाभ मिल सकता है, परिवार को पूरा समय देने का प्रयास करेंगे,  कोर्ट कचहरी के मामले आपके पक्ष में हो सकते हैं, आज आपके शत्रु शांत रह सकते हैं, किसी नए यात्रा का विचार बनाने का योग बन रहा है।

7. तुला ( रा री रू रे रो ता ती तू ते )
समाज में आपका मान सम्मान बढ़ सकता है, धार्मिक स्थल की यात्रा का विचार बना सकते हैं, मित्रों के साथ सुखमय जीवन व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा, आपको अपने आत्म सम्मान की चिंता बनी रहेगी, नए व्यवसाय समझौता कर सकते हैं।

8. वृश्चिक ( तो ना नी नु ने नो या यी  यू  )
नौकरी में टारगेट पूरा करने का दबाव बना रह सकता है, कार्य आपके अनुसार पूरा नहीं होगा, गृहस्थ जीवन में तनाव बना रह सकता है, ध्यान दें कि धन उधार उधार लेने देने के समय सावधानी अवश्य रखें, लोग आपको अहंकारी समझ सकते हैं, आपके बारे में गलतफहमी पाल सकते हैं।

9. धनु ( ये यो भा भी भु ध फ ढ़ भे )
घर के सभी सदस्यों के साथ अच्छा संबंध बना रहेगा, आप की उपलब्धियों से परिजन प्रसन्न रहेंगे, जो काम लंबे समय से रुका हुआ था वह काम आज पूरा हो सकता है, घर में बदलाव करने की योजना बना सकते हैं, बच्चे पढ़ाई के प्रति गंभीर रहेंगे।

10. मकर ( भो जा जी खी खु खे खो गा गी )
आज आपका दिखावे में बहुत सारा नुकसान हो सकता है, सर्दी जुकाम इत्यादि की समस्या हो सकती है, पड़ोसियों के साथ अपने संबंध अच्छे बनाकर रखें, अनुशासनहीनता के कारण लाभ के अवसर समाप्त हो सकते हैं, कैरियर के प्रति आपका फोकस कम हो सकता है।

11. कुम्भ ( गु गे गो सा सी सु से सो दा )
कार्यक्षेत्र में जूनियर कर्मियों का सहयोग मिलेगा, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने का योग बन रहा है, सभी कार्यों को बहुत सफाई से करने की प्रवृत्ति बनी रहेगी, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनी रहेगी, नई संपत्ति खरीद सकते हैं हैं।

12. मीन ( दी दु थ झ ञ दे दो चा ची )
ऑफिस में आज आप असहज महसूस कर सकते हैं, अकेले रहने की इच्छा हो सकती है, किसी पारिवारिक कार्यक्रम से बाहर जाना पड़ सकता है, व्यापार में लाभ मिलना असंभव सा दिख रहा है, पाचन खराब हो सकता है,  छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें तो करें तो अच्छा रहेगा।

               🌹 राधे राधे🌹
     हिन्दुस्तान जनता न्यूज की रिपोर्ट 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने