-फ्रिज किए गए महंगाई भत्ता को दिनांक 1 सितंबर 2021 से 28% लागू किए जाने के संबंध में उत्तर प्रदेश कर्मचारी एवं शिक्षक समन्वय समिति द्वारा घोषित कार्यक्रम में सहभागिता किया जाना।
सोनभद्र :
दिनांक 17 अगस्त 2021 सिविल डिप्लोमा इंजीनियर संघ सिंचाई विभाग के प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर जनपद स्तरीय बैठक हुई जिसमें अध्यक्ष इंजीनियर हीरो, सचिव इंजीनियर संजय विश्वकर्मा, मंडल उप महासचिव इंजीनियर वीके शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष इंजीनियर रामचंद्र, इंजीनियर राकेश एवं समस्त सदस्य शामिल हुए। कोविड-19 महामारी के कारण 01 जनवरी 2021 से केंद्रीय कर्मचारियों की भांति राज्य कर्मचारियों को दी जाने वाली महंगाई भत्ता/महंगाई राहत को फ्रीज कर दिया गया था जिसे केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को 01 जुलाई 2021 से 28% करते हुए पुनः बहाल किए जाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं परंतु राज्य सरकार द्वारा फ्रिज महंगाई भत्ता/ महंगाई राहत को बहाल करने हैं, तो अभी तक कोई आदेश जारी नहीं किया गया है जिससे समस्त कर्मचारी एवं सिविल डिप्लोमा इंजीनियर संघ के सदस्यों में जन आक्रोश है। फ्रीज महंगाई भत्ता/ महंगाई राहत के पुनः बहाली हेतु उत्तर प्रदेश कर्मचारी एवं शिक्षक समन्वय समिति द्वारा घोषित (दिनांक- 26 अगस्त 2021 को कैंडल मार्च) कार्यक्रम के समर्थन में सिविल डिप्लोमा इंजीनियर संघ जनपद सोनभद्र के समस्त सदस्यों के साथ प्रतिभाग करने का निर्णय लिया गया है समस्त कार्यक्रम पूर्णता शांतिपूर्वक एवं कोविड-19 के निर्देशों का पालन करते हुए किया जाएगा।
-इंजीनियर संजय विश्वकर्मा
(जनपद सचिव सोनभद्र)
Tags:
सूचना न्यूज़