शहर समता विचार मंच गोरखपुर इकाई की काव्यगोष्ठी हुई सम्पन्न
गोरखपुर :
शहर समता विचार मंच गोरखपुर ईकाई की महिला काव्य गोष्ठी चित्रा श्रीवास्तव के संयोजन एवं सरिता सिंह के सह संयोजक मे गीता शुक्ला की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस काव्यगोष्ठी की मुख्य अतिथि पूर्णिमा मालवीय एवं विशिष्ट अतिथि उर्वशी उपाध्याय रहीं। यह काव्य गोष्ठीशाम 5 बजे से 6 बजे तक चली जिसका शुभारंभ अध्यक्षता कर रही गीता शुक्ला द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती की मूर्ति में माल्यार्पण द्वारा किया गया। सरस्वती वंदना की सुंदर प्रस्तुति प्रतिभा गुप्ता द्वारा की गयी। काव्य गोष्ठी का कुशल संचालन चित्रा श्रीवास्तव ने किया। इस काव्य गोष्ठी में ममता पॉल, प्रतिभा गुप्ता प्रबोधिनी, ब्रज किशोरी त्रिपाठी, डॉ, नीलम पाण्डेय, डॉ . प्रीति त्रिपाठी, चित्रा श्रीवास्तव, सरिता सिंह, निकहत परवीन, सुनैना गुप्ता, सारिका सिंह,एवं डा ० सुमन सिंह ने अपनी सुंदर रचनाओं की प्रस्तुति द्वारा आयोजन में चार चांद लगा दियें जिसमें ब्रज किशोरी त्रिपाठी द्वारा हिंदी का ओम ब्रह्मांड गूंजता है, सरिता सिंह रस के भाव सिखाती जीने का हुनर बताती हिंदी, डॉ प्रीति त्रिपाठी ऐ मातृभाषा हिंदी वंदन, चित्रा श्रीवास्तव सिरहाने जो संभाल रखी थी यादों की पोटली, डॉ नीलमपाण्डेय हिंदी के देश में हिंदी की दुर्दशा, प्रतिभा गुप्ता धमनियों में रक्त सी गतिमान हिंदी, ममता पौल गुरू को प्रणाम, निखत परवीन तू अनजान है इस कदर इश्क़, सारिका सिंह क्या कहे हैं यह मतवारी पवन, सुनैना गुप्ता सरल सुबोध सहज हिंदी, रचनाओं को पढ़ा। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन चित्रा श्रीवास्तव ने किया।
Tags:
गोष्ठी