गीत - सूना सावन : सीमा वर्णिका
(गीत)
सावन का शुभ आगमन, हर्षित हर इंसान।
आँखों में सपने सजे, प्रभु का ये वरदान।
प्रभु का ये वरदान, सुखद हरियाला मौसम।
पिया नहीं हैं पास, हमें इसका भारी गम।
बोलें दादुर-मोर, नहीं लगते मनभावन।
होते साजन साथ, हमें प्रिय लगता सावन।।
सीमा वर्णिका
कानपुर, उत्तर प्रदेश
Tags:
गीत