सादगी चंद्रहार मणिबेन का : मीरा भारती
सादगी है उत्तम, अति पावन आभरण,
सदा देती यह जीवन सुलक्ष्य आमंत्रण।
सादगी उज्जवल, वह व्यक्ति है सोद्देश्य,
स्मरणीय मणिबेन हैं, पिता हैं लौह पुरुष।
सरदार की धोती से बने उनके वस्त्र,
भारत गृहमंत्री पुत्री, सेवा करें सतत।
धागे से बंधा इक कमानी का है चश्मा
रखे मणि-प्रज्ञा लक्ष्य-परक दृढ़ प्रेरणा।
सादगी मणि का चंद्रहार, शीर्ष है क्षमा।
सरदार कहें, बेटी वह निर्धन की ही,
मणि व्यक्तित्व अलंकृत सादगी से ही।
बदलो अलंकार अर्थ, यह सार सादगी का,
गुणवत्ता है सदा।
- मीरा भारती
पुणे, महाराष्ट्र
Tags:
रचना