भारती यादव 'मेधा ' का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज

भारती यादव 'मेधा ' का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज
     साहित्योदय राम रत्न सम्मान से भी सम्मानित किया गया


अंतरराष्ट्रीय साहित्य कला संस्कृति न्यास साहित्योदय द्वारा आयोजित जन रामायण अखण्ड काव्यार्चन में सहभागिता  करके भारती यादव 'मेधा ' का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया है। रायपुर छत्तीसगढ़ निवासी भारती यादव 'मेधा ' ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय साहित्योदय के संस्थापक पंकज प्रियम जी तथा स्लॉट सह संचालिका सीमा निगम  को देते हुए आभार जताया ।


दिनांक 5 दिसंबर 2021 को दो. 2 से 3 बजे के दौरान स्लॉट न.07 में रश्मि लता मिश्रा  के संचालन तथा  सीमा निगम  के सह संचालन में भारती यादव 'मेधा 'द्वारा रामायण आधारित काव्य पाठ प्रस्तुत किया गया था । 


          गौरतलब है कि 5 दिसंबर प्रातः 8 बजे से 6 दिसम्बर 10:30 बजे तक लगातार साढ़े 26 घण्टे तक ऑनलाइन अखण्ड काव्यार्चन चला जिसमें विश्व के ढाई सौ से अधिक रचनाकारों ने प्रभु श्री राम पर अपनी मौलिक कविताओं का पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन 26 सुप्रसिद्ध एंकरों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण साहित्योदय चैनल के माध्यम से पूरे विश्व हुआ। भगवान श्रीराम पर मौलिक काव्यपाठ का पूरे विश्व में यह पहला और अनूठा आयोजन है। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के (Golden Book Of World Records) के एशिया हेड मनीष विश्नोई  ने   कहा कि यह विश्व का सबसे अनूठा आयोजन था जो प्रभु श्री राम को पूर्णतया समर्पित था। 
          साहित्योदय के संस्थापक सह अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष कवि पंकज प्रियम ने बताया कि इस आयोजन का एक महत्वपूर्ण उद्द्येश्य है कि जन-जन तक भगवान श्री राम के आदर्शों की स्थापना करना है और लोगों में उनके प्रति जनजागरूकता लाना है। इसी के निमित्त जन रामायण नामक एक अंतरराष्ट्रीय साझा महाग्रंथ का भी प्रकाशन किया जा रहा है, जिसमें दुनिया के 111 रचनाकार रामायण के अलग-अलग प्रसंगों पर मौलिक सृजन कर रहे हैं। इस अनूठे महाग्रंथ का लोकार्पण अयोध्या में किया जाएगा। जन रामायण अखंड काव्यार्चन में रायपुर से  सहित भारती यादव 'मेधा' सहित राम मणि यादव,सीमा निगम, रश्मि लता मिश्रा, नीता झा, वंदना शर्मा, रेखा पांडे तथा सुनीता जौहरी द्वारा भी काव्य पाठ कर इस पावन यज्ञ में सहभागिता की गयी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने