होली के शुभ अवसर पर मदैनियां गांव में हुआ रामचरित मानस पाठ का आयोजन
करमा- सोनभद्र :
करमा क्षेत्र अंतर्गत गांव मदैनिया में भव्य राम चरित मानस का आयोजन किया गया। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी होली की समाप्ति पर हनुमान मंदिर पर यह आयोजन किया गया। लोग रंगो के आनंद के साथ ही मानस पाठ का आनंद लेते दिखे। जिसमे राम जन्म का बहुत ही रोचक गायकी बबोल दुबे द्वारा गाई गई जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने राम रस में डूबते हुए दिखे। उपस्थित लोगों में बबोल दुबे के साथ- साथ अर्जुन शुक्ला, लवकुश तिवारी, राकेश तिवारी, दीपक, अरुण कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
Tags:
भजन