माँ सिद्धिदात्री
1.माँ सिद्धिदात्री
नौवीं शक्ति का नाम
नव निधि प्रदाता
करुणामयी
माँ देती हमें वर
करें भक्त अर्चन।
2.पूजा से माँ की
मिला नाम शिव को
था अर्धनारीश्वर
सिद्धिदात्री माँ
करे सिंह सवारी
रूप होता अनूप।
3. विराजित हैं
पद्मासन पर माँ
कर में विद्यमान
हैं शंख-चक्र
मोक्ष-प्रदायिनी है
शक्तिपुंज दुर्गा माँ।
4.शिव प्रिया है।
सरस्वती स्वरूप
प्रसन्न होती है माँ
प्रिय भोग से
देवी सिद्धिदात्री है
अति कल्याणकारी।
रचनाकार- अर्चना कोहली "अर्चि"
नोएडा (उत्तर प्रदेश)
चित्र साभार : गूगल
Tags:
रचना