कवि डॉ. बुद्धि सागर गौतम ने किया उत्कृष्ट काव्यपाठ
गोरखपुर :
राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा के तत्वाधान में 29 जनवरी को 11:00 बजे से डॉ अंबेडकर पार्क मत्स्येंद्र नगर नौसढ़ गोरखपुर में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 191वी जयंती, राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा का 9 वाँ स्थापना दिवस और महासभा के कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया था जिसमें इटहर, बस्ती, उत्तर प्रदेश के निवासी डॉ. बुद्धि सागर गौतम, शिक्षक - स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालिका इंटर कालेज, गोरखपुर को विशेष अतिथि/ कवि के तौर पर आमंत्रित किया गया था।
उक्त कार्यक्रम में डॉ. ने अपनी उत्कृष्ट कविताओं का काव्यपाठ करके सभी से खूब वाह वाही लूटी।
समारोह में सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा तथागत बुद्ध ने, डॉ अंबेडकर और सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण किया गया। उद्घाटन और त्रिशरण पंचशील उपासक इंजीनियर भागीरथी प्रसाद भारती के द्वारा किया गया तत्पश्चात माता सावित्री बाई फुले की जीवनी और उनके संघर्षों पर केंद्रित बातें समस्त वक्ताओं के द्वारा विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अम्बेडकर महासभा के 9 वें स्थापना दिवस पर महासभा से जुड़े नए पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। जिनमें राम भजन जिला पंचायत सदस्य को राष्ट्रीय सचिव प्रचार, प्रेम शंकर उप प्रधानाचार्य को प्रदेश संरक्षक, अनिता भारती को प्रदेश सचिव महिला प्रकोष्ठ एवं अखिलेश कुमार को जिला मीडिया प्रभारी गोरखपुर नियुक्त किया गया और इन पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि आ. हरिश्चंद्र अवकाश प्राप्त जिला विकास अधिकारी, गोरखपुर रहे, विशिष्ट अतिथियों में रंजन कुमार गौतम एडवोकेट राष्ट्रीय महासचिव राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा, नजमुल हसन एडवोकेट राष्ट्रीय सचिव, पटेल बनवारी सिंह आजाद आकाशवाणी दूरदर्शन सिंगर, आनंद कुमार सुमन प्रदेश अध्यक्ष जन लेखक संघ एवं विशेष विशेष अतिथियों में डॉ बुद्धि सागर गौतम राष्ट्रीय अध्यक्ष समतावादी कलमकार साहित्य शोध फाउंडेशन, प्रेमशंकर उप प्रधानाचार्य, राम भजन जिला पंचायत सदस्य गोरखपुर, संतोष कुमार प्रधान उपस्थित रहे ।
समारोह का सफल संचालन का कार्य डॉ अनिल कुमार गौतम, राष्ट्रीय प्रवक्ता और राष्ट्रीय अंबेडकर सभा ने किया। अध्यक्षता चंद्रिका प्रसाद भारती एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा ने किया। इस अवसर पर इंजीनियर रामकुमार प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा, ओंकार धारिया प्रदेश उपाध्यक्ष, गीता बौद्ध प्रदेश सचिव महिला प्रकोष्ठ, बौद्ध अशोक यादव, राजकुमार पगला दीवाना गीतकार, विनोद कुमार जिला अध्यक्ष गोरखपुर, नंद लाल पाल, जिला महासचिव डॉ वेद प्रकाश निषाद, इंजीनियर ऋतुराज, निरंजन दीपक, जय प्रकाश पासवान, रतन कुमार, आ. विक्रम बाबू नौसढ़, बलवंत कुमार, सूरज कुमार, रामबचन पासवान, सामाजिक महिला कार्यकर्ता सुनीता, रोशनी, अनुराधा सहित भारी संख्या में महिला बच्चे और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Tags:
संपादकीय