चंद्रमा पर चंद्रयान- 3
खुशियाँ छाई संसार में, चंद्रमा पर उतरा चंद्रयान।
अग्रिम पंक्ति मिली आज, सच में अपना देश महान।
प्रयत्न भगीरथ सफल हुआ, वैज्ञानिक हर्षित हुए सभी।
मुँह पर ताले उनके लगे, सपेरों का देश कहते थे कभी।
असंभव आज संभव हुअा, इसरो को कोटि-कोटि नमन।
लक्ष्य अवश्य प्राप्त होता, प्रात्यक्षिक रूप जब धरे कथन।
अद्भुत, स्वर्णिम वह पल, चंद्रयान पहुँचा जब चंद्र धरातल।
करोड़ों आँखें विस्मित थीं, हो गया भारत का स्वप्न सफल।
तन सबका धरती पर था, मन चंद्रयान संग चंद्रमा पर।
चंद्र मिशन की जीत हुई, हुई जीत बड़ी आसमां पर।
हार्दिक अभिनंदन भारत सरकार का, विज्ञान करे उन्नति।
योगदान सर्वोत्तम सब दें, विकसित भारत करे तरक्की।
रचनाकार- चंद्रकांत पांडेय
मुंबई /महाराष्ट्र
Tags:
संपादकीय/ रचना