सोलह आने सच
भारत भूमि बड़ी पूज्य भूमि,
विश्व जानता और मानता।
सोलह आने सच यह बात,
सभ्यता, संस्कृति भी पहचानता।
राम, कृष्ण, सीता की जन्मस्थली ,
बुद्ध, और महात्मा गाँधी।
सोलह आने सच है, उन्ही के दम पर,
फैली देशानुराग की आँधी।
राणा, शिवा, भगत, आजाद का,
त्याग महके बनकर चंदन।
सोलह आने यह बात सच है,
ऋणी रहेगा सदा वतन।
ऋषि, मुनियों की यह धरती,
उनका तपोबल कल्याणकारी।
सोलह आने सच बात यह,
भारत भूमि चमत्कारी।
रचनाकार- चंद्रकांत पांडेय
मुंबई / महाराष्ट्र
Tags:
रचना/संपादकीय