जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया गया बाल दिवस
सोनभद्र : (जिला ब्यूरो चीफ पवन कुमार की रिपोर्ट)
जिला प्रोवेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा के आदेश के क्रम में स्वैच्छिक संगठन के माध्यम से संचालित संस्था बाल गृह बालिका व बाल गृह बालक में दिनांक 14 नवम्बर 2023 दिन मंगलवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू जयंती व बाल दिवस मनाया गया। मां सरस्वती की वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इस दौरान बच्चों को उपहार व खाद्य पदार्थ वितरित किए गए। बाल दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों के बीच प्रतियोगिताएं हुईं। संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों को किसी प्रकार की कमी महसूस न हो इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। और बच्चों को बाल दिवस के महत्व के विषय में भी बताया गया। संरक्षण अधिकारी गायत्री दुबे ने बच्चों को खेल के माध्यम से शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक विकास के बारे में बताया, साथ हीं पं. जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कह कर पुकारते हैं। कार्यक्रम में संस्था के बच्चों के बीच मेंढक दौड़, कैटरपिलर दौड़, बलून रेस समेत अन्य कई खेल प्रतियोगिताएं कराई गई। खेल के बाद सभी बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। केन्द्र प्रशासक दीपिका सिंह ने बच्चों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे, सामाजिक कार्यकर्ता वीणा राव, आकांक्षा उपाध्याय, वन स्टाप सेन्टर के कार्मिक सहित संस्था प्रभारी नीलम सिंह, सुनील कुमार सिंह, रीना सिंह आदि उपस्थित रहीं।
Tags:
बाल दिवस/ उत्तर प्रदेश