आ० हृदय नारायण दुबे साहित्यकार शिक्षाविद एवं संगीतकार का मनाया गया जन्मदिन

आ० हृदय नारायण दुबे साहित्यकार शिक्षाविद एवं संगीतकार का मनाया गया जन्मदिन

अभिन्न मित्र मंडल पटल  पर दिनांक 05 नवंबर 2023 को रात्रि 9.00 बजे से आ० हृदय नारायण दुबे साहित्यकार शिक्षाविद एवं संगीतकार का जन्मदिन मनाया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ गूगल मीट पर किया गया शंखनाद के साथ। इसके उपरांत सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गयी। पुनः विशिष्ट अतिथियों का स्वागत काव्यात्मक प्रस्तुतियों से डॉ कृष्ण कांत मिश्र, कार्यकारी अध्यक्ष नवोदय वैश्विक प्रज्ञान साहित्यिक मंच के द्वारा किया गया। 
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ ओम प्रकाश मिश्र मधुब्रत ने की और उनके जन्मदिन पर "जीवनामृतवर्षा " अंक 2 का विमोचन किया।
विशिष्ट अतिथि डॉ लवकुश तिवारी माधवपुरी , सतना मध्यप्रदेश जी ने अपने उद्बोधन द्वारा पटल को संबोधित करते हुए आ० हृदय नारायण दुबे जी को जन्मदिन पर बधाई दी।
इस अवसर पर श्री अमर जीत शर्मा, आदरणीय संजय कुमार पाण्डेय श्री दुर्गा प्रसाद पाण्डेय और श्री शशि भूषण मिश्र सभी मित्रों ने उपस्थित होकर जन्म दिन की शुभकामनाएं दी।
 अंत में आदरणीय हृदय नारायण दुबे जी ने अपने गीतऔर ग़ज़ल के माध्यम से पटल को गुंजायमान कर दिया तथा सभी मित्रों का आभार व्यक्त किया।
अंत में कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ ओम प्रकाश मिश्र मधुब्रत जी ने ''मधुर गीत गा जिंदगी..।" गीत के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

प्रतिवेदक -
आशीष मिश्र उर्वर
(मीडिया प्रभारी नवोदय वैश्विक प्रज्ञान साहित्यिक मंच) एवं 
अभिन्न मित्र मंडल

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने