आओ स्वास्थ्य बनायें

आओ स्वास्थ्य बनी पंख

आओ अपना स्वास्थ्य सुधारें,
दिनचर्या को सहज बनाएं।
शाकाहार ही है अति उत्तम,
भोजन में इसको अपनाएं।।

पैदल खूब चलें, टहले हम,
मन करता वह काम करें।
पौष्टिक भोजन करें सदा,
और सुविधाओं से दूर रहें।

दिन में हर्बल चाय का सेवन,
कम से कम हो सुबह शाम।
दोपहर में लें नींद जरा सी,
पक्ष में रखे उपवास ठान।।

समय विताएं अपनों के संग,
यारों के संग हो मनोरंजन।
दूध यदि बकरी का मिलता,
मिटे कष्ट काया का क्रंदन।।

उक्त उपायों से हे प्रियवर,
उम्र बढ़ेगी सचमुच मान।
सुबह टहलना भी है जरूरी,
करें योग संग प्राणायाम।।

जीवन चाहो सुखमय जीना,
उक्त उपाय है फायदेमंद।
लंबी आयु मिलेगी इससे,
चेहरा दीप्त, तन हो बुलंद।।

रचनाकार- डॉ दयाराम विश्वकर्मा 
सुन्दरपुर, वाराणसी 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने