श्याम साहित्य दर्पण काव्य मंच का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर, भव्य कवि सम्मेलन आज

श्याम साहित्य दर्पण काव्य मंच का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर, भव्य कवि सम्मेलन आज

सोनभद्र, उत्तर प्रदेश : 
सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था श्याम साहित्य दर्पण काव्य मंच संबद्ध सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट का ऑनलाइन कवि सम्मेलन एवं नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर शुक्रवार 08 मार्च 2024 को सायं 6 बजे से 7:30 बजे तक आयोजित होगा। संस्था के राष्ट्रीय सचिव कविवर अवध बिहारी अवध ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस बेबिनार कार्यक्रम में भारत के विभिन्न प्रान्तों से रचनाकार/ नारी शक्ति प्रतिभागिता कर अपना साहित्यिक योगदान प्रदान करेंगे। इस कार्यक्रम का सीधे प्रसारण गूगल मीट के जरिए किया जाएगा। सम्मानित दर्शक बंधु लिंक के जरिए कार्यक्रम का आनंद उठा सकेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने