'अनागत शब्द साक्षी सम्मान' से सम्मानित हुए कवि युगल रश्मि 'लहर' एवं संजय 'सागर'

'अनागत शब्द साक्षी सम्मान' से सम्मानित हुए कवि युगल रश्मि 'लहर' एवं संजय 'सागर'

लखनऊ : 

 दिनांक 12 मई 2024 को डॉ अजय प्रसून के आवास पर अखिल भारतीय अनागत साहित्य संस्थान लखनऊ के तत्वावधान में एक उत्कृष्ट अनागत काव्य एवं  सम्मान गोष्ठी संपन्न हुई। गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि श्री गिरिजा शंकर दुबे 'गिरिजेश' जी ने की। मुख्य अतिथि श्री लालता प्रसाद गुर्जर एवं विशिष्ट अतिथि श्री विवेक मिश्रा राज खैराबादी, श्री भ्रमर वैसवारी थे। कुशल संचालन श्री बेअदब लखनवी एवं श्रीमती सरिता कटियार  द्वारा संपन्न किया गया। वाणी वंदना श्री प्रवीण पाण्डेय ने प्रस्तुत की।
इस अवसर पर डॉ नीलम रावत जी को अनागत कविता चंद्रिका सम्मान एवं श्री अशोक पाण्डेय अनहद जी को अनागत मार्तंड सम्मान,  संस्था द्वारा माल्यार्पण एवं शाल्यार्पण कर प्रदान किया गया।साथ ही श्रीमती रश्मि 'लहर' एवं श्री संजय 'सागर' जी को *अनागत शब्द साक्षी सम्मान*  संस्था द्वारा प्रदान किया गया।
अनागत काव्य गोष्ठी में सर्वश्री गिरिजा शंकर दुबे गिरिजेश, डॉ अजय प्रसून, लालता प्रसाद गुर्जर, विवेक मिश्रा राज खैराबादी, भ्रमर वैसवारी, अशोक पाण्डेय अनहद, राम राज भारती, प्रवीण पाण्डेय, बेअदब लखनवी, राम लखन यादव पवन, विजय शंकर शुक्ला अवशेष, अखिलेश द्विवेदी, राम सनेही सजल, कुंवर आनंद श्रीवास्तव विमल वैरागी,ओम प्रकाश,हेम शंकर कुशवाहा रमा शंकर सिंह संजय सागर,चेत राम अज्ञानी, डॉ नीलम रावत, डॉ सरिता कटियार,इं नमिता सिंह नमी, रश्मि लहर, संजय सागर, नीतू आनंद श्रीवास्तव, डॉ कुसुम चौधरी, एवं उमा लखनवी जी ने अपनी उत्कृष्ट अनागत कविताओं का पाठ किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने