मधूष्णिका हिंदी पत्रिका का विमोचन : एक संक्षिप्त रिपोर्ट

मधूष्णिका हिंदी पत्रिका का विमोचन : एक संक्षिप्त रिपोर्ट 
 दिनांक 03/05/2024 को सायंकाल 7.00 बजे से नवोदय वैश्विक प्रज्ञान साहित्यिक मंच फेसबुक पर आनलाइन होकर प्रख्यात साहित्यकार एवं मंच के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ कृष्ण कांत मिश्र जी ने जवाहर नवोदय विद्यालय उन्नाव की मधूष्णिका हिंदी त्रैमासिक ई पत्रिका का आनलाइन विमोचन संपन्न किया। इस अवसर पर सर्व प्रथम मुख्य पृष्ठ पर प्रधान संपादक डॉ ओम प्रकाश मिश्र की चार पंक्तियों को पढ़ा जो इस प्रकार है---
"मधुरता मधु मोदित माधवी।
मधु रसाल रसाकुल मंत्रिका।।
मधुब्रताकुल मंजु मधूष्णिका।
निर्झरी झरती बन पत्रिका।।"
  अथ अनंतर एक एक पृष्ठ को दिखाते  प्राचार्य डॉ रमेश बाबू का आशीर्वचन, उप प्राचार्य आदरणीय रोहित कुमार सिंह राठौर के दो शब्द और प्रधान संपादक डॉ ओम प्रकाश मिश्र मधुब्रत के संपादकीय को सभी तक पहुंचाया। इसी क्रम में संपादकों और  छात्र रचनाकारों की रचनाओं की सराहना करते हुए सुंदर शानदार विमोचन किया।
विमोचन के इस अवसर पर साक्षी भाव से उपस्थित कवियों और महान साहित्यकारों में डॉ पूर्णिमा पाण्डेय पूर्णा, प्रतिभा पाण्डेय, शशिकला नायक, रूपा माला, लवकुश तिवारी माधवपुरी, राजीव रंजन मिश्र, सुधीर श्रीवास्तव अवनीश मिश्र आशीष मिश्र उर्वर समेत अनेक साहित्यकारों ने सकारात्मक टिप्पणियां करते हुए संपादक मंडल रचनाकारों छात्रों की रचनात्मकता और सहयोग की सराहना की। विमोचनकर्ता डॉ कृष्ण कांत मिश्र जी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कमेंट के माध्यम से सभी ने शानदार विमोचन के लिए डॉ कृष्ण कांत मिश्र जी की भी सराहना की। अंत में शानदार विमोचन के लिए मंच के संस्थापक अध्यक्ष डॉ ओम प्रकाश मिश्र मधुब्रत ने डॉ कृष्ण कांत मिश्र के प्रति आभार व्यक्त किया और साक्षी भाव से उपस्थित सभी को धन्यवाद दिया।
प्रतिवेदक --
मीडिया प्रभारी - डॉ आशीष मिश्र उर्वर 
नवोदय वैश्विक प्रज्ञान साहित्यिक मंच।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने