शिकसा ने भाई बहन का अटूट रिश्ता "रक्षाबंधन" का किया आयोजन

शिकसा ने भाई बहन का अटूट रिश्ता "रक्षाबंधन" का किया आयोजन 
( शिक्षकों ने सावन व रक्षाबंधन के गीतों से कार्यक्रम को शोभित किया : आस)

             शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ ने सावन के अंतिम सोमवार व रक्षाबंधन के अवसर पर कार्यक्रम "शिकसा आया सावन झूम के व रक्षाबंधन" का आयोजन संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन "आस" के संयोजन कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान की उपस्थिति व टीकाराम सारथी "हसमुख" प्राचार्य चुरतेली के अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
                कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना मुकेश कुमार साहू शिक्षक सिरसाकला पाटन दुर्ग व राजगीत डाॅ.प्रमोद आदित्य से.नि. प्राचार्य सिवनी चांपा जांजगीर ने प्रस्तुत कर किया।
               सर्वप्रथम संस्थापक व संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन "आस" ने कार्यक्रम व रक्षाबंधन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षकों ने सावन व रक्षाबंधन पर मनमोहक प्रस्तुति से सभी शिक्षक झूम उठे यही तो हमारे कार्यक्रम का सच्चाई है कि शिक्षक अपनी प्रतिभा को पहचान दे रहे है।
            प्रांताध्यक्ष कौशलेंद्र पटेल,  महासचिव डाॅ.बोधीराम साहू, कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान ने भी अपने उदबोधन में शिकसा  शिक्षकों के बीच अलग पहचान बनाने वाला यह प्रथम मंच है।
           कार्यक्रम के अध्यक्ष टीकाराम सारथी"हसमुख" ने अपने अध्यक्षीय उदबोधन में कहा शिकसा का हर कार्यक्रम सराहनीय व प्रसंशनीय है।जिसे एक परिवार के रूप में जोड़कर रखा है। अंत में गीत सुनाकर मंत्रमुग्ध किया।
             कार्यक्रम में हरनारायण साहू शिक्षक कटरा मरवाही, मोहित कुमार शर्मा शिक्षक परसदा पाटन दुर्ग, तारा बन्छोर प्रधान पाठक इन्दिरा नगर  चरोदा दुर्ग, प्रियंका सिन्हा सहा. शिक्षक धनौली भरतपुर, शकुन्तला बंजारे सहा.शिक्षक ढिटोरी कोरबा, हेमराज निषाद व्याख्याता बसना महासमुन्द, दिलीप श्रीवास सहा. लेखाकार  बिलासपुर, मंजू लता मेरसा "कृष्णा मानसी" व्याख्याता सलका नवागांव बिलासपुर, आयांश मेरसा कक्षा पहली उसलापुर बिलासपुर, अर्चना ढोबले सहा. शिक्षक खैरी नवागढ़ बेमेतरा, अनिता श्रीवास सहायक प्राध्यापक बिलासपुर, रूक्मणी साहू प्रधान पाठक गौरड़ीपा बिलाईगढ, संगीता शोरी शिक्षक जिर्रापारा बड़ेराजपुर कोंडागाँव,  राजीव लोचन कश्यप ब्याख्याता सेमरिया जांजगीर, दिनेश कुमार दुबे उ.वर्ग.शिक्षक तखतपुर बिलासपुर, मनोहर लाल यादव प्रधान पाठक भिलाई बलौदा जांजगीर, रामलाल कोसले प्रधान पाठक बछौद जांजगीर, सावित्री सोनकर सहा.शिक्षक जरौद (क) आरंग रायपुर, रामकुमार पटेल व्याख्याता मचखंडा बिलासपुर, हरमन कुमार बघेल व्याख्याता आरंग रायपुर, कविता श्रीवास सहा.शिक्षक हांफा सकरी बिलासपुर, ओ.पी. कौशिक "रतनपुरिहा" प्रधान पाठक कुड़कई पेंडरा, शकुन्तला सहंश सहा.शिक्षक पतरापाली पूर्व रायगढ़, चन्द्र कुमार चन्द्रा व्याख्याता तुषार  सक्ती, सुमनलता साहू सहा.शिक्षक मोहतरा बेमेतरा, हेमा चन्द्रवंशी प्रधान पाठक खुर्सीपार भिलाई, सविता जायसवाल ने सावन व रक्षाबंधन पर गीत प्रस्तुत किया।
           कार्यक्रम का सफल संचालन राधेश्याम कवंर व्याख्याता पीथमपुर जांजगीर व संगठन मंत्री शिकसा तथा आभार प्रर्दशन डॉ.शिवनारायण देवांगन "आस" संयोजक ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने