श्री कृष्ण महोत्सव शोभायात्रा सकुशल संपन्न

श्री कृष्ण महोत्सव शोभायात्रा 
सकुशल संपन्न

विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें 20 से अधिक झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं।
मुख्य आकर्षण का केंद्र श्री खेरेश्वर धाम मंदिर की झांकी रही। शोभा यात्रा के समापन पर अग्नि कीड़ा का रोमांचक प्रदर्शन किया गया शाम 4:00 बजे वार्ष्णेय महाविद्यालय के क्रीड़ा स्थल से इस शोभा यात्रा की शुरुआत हुई। यह शोभा यात्रा शहर के कई मार्गो से होकर संपन्न हुई। उत्साहवर्धन हेतु जगह-जगह पर शोभा यात्रा का स्वागत भी किया गया। इस शुभ अवसर पर प्रांतीय संयोजिका श्रीमती शशिबाला जी प्रांतीय उपाध्यक्ष श्रीमती योगेश वाष्र्णेय ने विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी की बहनों का उत्साहवर्धन किया।
डॉ कंचन जैन महानगर संयोजिका विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी, एडवोकेट शिवानी जैन महानगर सहसंयोजिका विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी,  नीलम वार्ष्णेय, गौरी पाठक, पल्लवी नवमान, डॉ सुलक्षणा शर्मा, सोनम, बेबी, ज्योति, काजल, कृति आदि बहनें उपस्थित रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने