भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सम्मान से अलंकृत हुए कवि डॉ. बुद्धि सागर गौतम

भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सम्मान से अलंकृत हुए कवि डॉ. बुद्धि सागर गौतम 
गोरखपुर : 

राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा केन्द्रीय इकाई के तत्वाधान में राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा उत्तर प्रदेश का प्रथम राज्य सम्मेलन दिनांक 20 अक्टूबर 2024 को सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन सभागार, दिवानी कचहरी, गोरखपुर में समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता आ. चन्द्रिका प्रसाद भारती एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय अम्बेडकर महासभा ने किया। 
कार्यक्रम में पूज्य भंते धम्म किर्ति जी, मुख्य अतिथि के रुप में आ. लालमणि प्रसाद जी पूर्व सांसद पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ की गौरवमयी उपस्थिति रही।  वक्ता के रुप में राष्ट्रीय अम्बेडकर महासभा के आ. कवि जालिम प्रसाद जी राष्ट्रीय संरक्षक, आ. रंजन कुमार गौतम राष्ट्रीय महासचिव प्रशासन, आ. रामानुज राव एडवोकेट राष्ट्रीय विधि सलाहकार, आ. बी. पी. भारती राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय अम्बेडकर महासभा की केन्द्रीय इकाई की अनुशंसा पर मुख्य अतिथि आ. लालमणि प्रसाद जी पूर्व सांसद बस्ती पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ ने अपने कर कमलों से कवि डॉ. बुद्धि सागर गौतम जी को 'भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सम्मान' की मानद उपाधि और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान कवि डॉ. बुद्धि सागर गौतम जी को उनके द्वारा शिक्षा, समाज सेवा तथा धम्म के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया। आप लोगों को बताते चलें कि कवि डॉ. बुद्धि सागर गौतम पुत्र श्रद्धेय परशुराम बौद्ध ग्राम इटहर, जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं जो वर्तमान में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालिका इंटर कालेज, गोरखपुर में बतौर शिक्षक पद पर तैनात हैं। इसके साथ साथ ये साहित्य के क्षेत्र में भी अपना योगदान देते रहते हैं। इस तरह से लगभग साठ से भी अधिक साझा संकलन पुस्तकों ( सभी आई.एस.बी.एन. नम्बर युक्त ) में इनकी कविताएं व कहानियां प्रकाशित हैं। इन्होंने पांच पुस्तकों प्यार की खुश्बू काव्य संग्रह, समतावादी काव्य संग्रह, प्रबुद्ध काव्य संग्रह, समतावादी हस्ताक्षर काव्य संग्रह, बहुजन काव्य तरंग काव्य संग्रह का सफल सम्पादन भी किया है। ये सभी पुस्तकें अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसी प्लेटफार्मों पर आनलाइन पेपर बैक बिक्रय के लिए उपलब्ध हैं। कवि डॉ. बुद्धि सागर गौतम जी के इस उपलब्धि पर राष्ट्रीय अम्बेडकर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आ. चन्द्रिका प्रसाद भारती सहित सभी मंचासीन पदाधिकारियों ने बधाई दिया और आगे भी इन सभी क्षेत्रों में निरंतर योगदान देते रहने हुए विशेष अपील भी किया। यह सम्मान प्राप्त होने पर उनके तमाम स्वजनों के द्वारा बधाइयां मिल रहीं हैं। कवि डॉ. बुद्धि सागर गौतम जी ने   सभी के प्रति आभार जताते हुए इसका पूरा-पूरा श्रेय परम पूज्य बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी, अपने पूज्य माता पिता जी और बड़े भाइयों को दिया।

समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें। WhatsApp No. 9935694130

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने