मीरा का माधव (भजन)
मीरा! लागी लगन नहीं छुटे। छूटे प्राण जन्म के साथी , भक्ति बालपने जुटे।। लागी लगन नहीं छुटे । करी सत्संग,भक्तन संग बैठे, नाचत गावत बीते।। लागी लगन नहीं छुटे ।। प्राण जाय, हरि भक्ति न जाये, संकट विकट मम हिते।। लागी लगन नहीं छुटे ।। घर के लोग ,बैरी सत्संग के, सोई न माने प्रीरिते। लागी लगन नहीं छुटे ।। देते दुसह यातना मोको , भजन भले विपरीते।। लागी लगन नहीं छुटे ।। ठाकुर प्राण,करें का कोई , जीवन हरि संग बीते।। लागी लगन नहीं छुटे ।। मीरा माधव के संग रीझे , प्रीति जग कुल छूटे।। लागी लगन नहीं छुटे।। गौरीशंकर ,मीरा माधव । गोपी रास मन चिते।। लागी लगन नहीं छुटे।।
Tags:
संपादकीय