अपराध : लग्जरी गाड़ी और मोटरसाइकिल से ले जा रहे लगभग 38 किलो गांजा के साथ 03 तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध : लग्जरी गाड़ी और मोटरसाइकिल से ले जा रहे लगभग  38 किलो गांजा के साथ  03 तस्करों को  पुलिस ने किया गिरफ्तार

 नौगढ़ - चंदौली : (जिला ब्यूरो चीफ मदनमोहन की रिपोर्ट)
  पुलिस अधीक्षक चन्दौली  आदित्य लांग्हे  द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी के बिरूद्व चलाये गये अभियान के दिशा निर्देश पर दिनांक 25 दिसंबर 2024 को थानाध्यक्ष चकरघट्टा भूपेन्द्र कुमार निषाद व पुलिस बल के साथ बॉर्डर के  गांवों में सूचना संकलन व दबिस के दौरान दो बड़े झोले में 37.890 किलोग्राम गाजा ले जाते समय करीब 18.40 बजे 03 अभियुक्तगण को एक  चार पहिया वाहन स0 UP 26 H 5364 व एक  मोटरसाईकिल स0 UP 64 AP 6981 के साथ गिरफ्तार किये गये, जिनकी  पहचान
 
1. मुराली पुत्र रामधनी निवासी ग्राम केसार थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली उम्र करीब 51 वर्ष, 
2. देवेन्द्र कुमार पुत्र कृष्णानन्द मौर्य निवासी ग्राम बैरा दिरेहू थाना चकिया जनपद चन्दौली उम्र करीब 21 वर्ष 
3. निराला मौर्य पुत्र रामसखा मौर्य निवासी पचफेडिया पोस्ट भीषमपुर थाना चकिया जनपद चन्दौली उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में  हुई।  पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा  बताया गया कि वह बिहार से सस्ते दामों मे गांजा लाकर उत्तर प्रदेश में उंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाते हैं। गिरफ्तार अभियुक्तगण में से एक अभियुक्त मुराली उपरोक्त हत्या के अपराध मे 10 वर्ष की सजा काटकर तीन महिने पहले ही घर आया है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर स्थानीय पर मु0अ0सं0 87/2024 धारा 8/20/60 एनडीपीएनएस एक्ट का अभियोग कर विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्तगण को मा0न्यायालय चन्दौली मे पेश करने हेतु रवाना किया गया।

 गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम में-  

थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद थाना चकरघट्टा जनपद  चन्दौली। 
उ0नि0 संतोष कुमार थाना चकरघट्टा चन्दौली
उ0नि0 घनश्याम तिवारी थाना चकरघट्टा चन्दौली 
हे0का0 अभिषेक पाल थाना चकरघट्टा चन्दौली
का0 भूपेन्द्र भारती थाना चकरघट्टा चन्दौली
का0 शैलेन्द्र यादव थाना चकरघट्टा, चन्दौली।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने