समाज सेवी रामजियावन यादव के द्वारा गरीबों व जरूरत मंदों में बांटा जा रहा है कम्बल

समाज सेवी रामजियावन यादव के द्वारा गरीबों व जरूरत मंदों में  बांटा जा रहा है कम्बल

 ‌         ‌‌ नौगढ़- चंदौली : ( जिला ब्यूरो चीफ मदन मोहन की रिपोर्ट)

          ‌‌‌‌‌   ‌    ‌विगत कई दिनों से नौगढ़ क्षेत्र के विभिन्न गाँव में ठंड को देखते हुए गरीब असहाय, विधवा, वृद्धा, दिव्यांग जनों को, तथा जरूरत मंद महिला, पुरूष को समाज सेवी व जिला पंचायत सदस्य के भावी उम्मीदवार रामजियावन सिंह यादव (एडोकेट) के द्वारा कम्बल का वितरण किया जा रहा है, इस क्रम में  दिनांक 12 जनवरी 2025 को देवदतपुर के वनवासी, विधवा, दिव्यांग तथा जरूरत मंद व्यक्तियों, तिवारी पुर मार्केट में कैम्प लगा कर 50 कम्बल का वितरण किया गया, कम्बल पाकर लोग काफी प्रसंन्न हुए और समाज सेवी रामजियावन सिंह को माला पहना कर स्वागत किए। ।

 इस मौके पर चौकी मझगाँवा दीवान आसफाक अली ,, व्यपार मंडल के तहसील अध्यक्ष नौगढ़ अभिमन्यु प्रजापति, मनिष सिंह, लाल साहब, सहित अन्य कई सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे। लोगों ने रामजियावन सिंह यादव को धन्यवाद ज्ञापित किए।  सूत्रों से जानकारी के मिली है कि यह कार्य पिछले कई दिनों वितरण किया जा रहा जिसमें, गढवा , हरदहवा, देवदतपुर, तिवारी पुर इत्यादि गाँव में लगभग   250 कम्बल बाटा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने