काव्य कॉर्नर फाउंडेशन का सावित्री बाई फूले जयन्ती पर हुआ भव्य आयोजन
महिला सशक्तिकरण से ही देश का तीव्र विकास संभव- डॉ. पूजा सिंह गंगानिया
राजस्थान :
काव्य कॉर्नर फाउंडेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. विपुल कुमार भवालिया ने बताया कि दिनांक 3 जनवरी को भार्गव आश्रम सभागार में काव्य कॉर्नर फाउंडेशन द्वारा सावित्रीबाई फुले के जन्मदिवस एवं भक्त कवि रमेश उपाध्याय बांसुरी की पुण्य तिथि पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नोएडा से उपस्थित हुई मुख्य अतिथि काव्य कॉर्नर फाउंडेशन की संस्थापिका डॉ. पूजा सिंह गंगानिया, सह संस्थापक अमित चौहान, समाज सेवी दिनेश भार्गव, सहित कार्यक्रम में उपस्थित कवि गण व अतिथियों द्वारा, मांँ सरस्वती, सावित्री बाई फूले तथा भक्त कवि रमेश उपाध्याय बांसुरी के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया । कवि उपाध्याय के पुत्र धीरज उपाध्याय व गीतकार प्रवेन्द्र पण्डित ने उपाध्याय की कृति बांसुरी शतक से उनके कई सवैये "तू सोने की होती तो कहा करती अभिमान करे देखो बांस की जाई" आदि पढ़कर कवि की याद को ताजा करते हुए उन्हें काव्यात्मक श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. विपुल कुमार भवालिया, महताब चौधरी, गोकुल राम दिवाकर, रघुवर जैन, जे. डी. राना, नितिन, राम चरण राग,लवली मुखीजा, तथा सीमा, ने शानदार काव्यपाठ किया। श्री उपाध्याय के छोटे पुत्र पीयूष उपाध्याय व राम प्रकाश शर्मा ने कवि उपाध्याय के संस्मरण सुनाए। कार्यक्रम के अध्यक्ष दिनेश भार्गव द्वारा अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कविता में आध्यात्म के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. पूजा सिंह गंगानिया ने काव्य कॉर्नर संस्था के उद्देश्यों के बारे में बताकर महिला सशक्तिकरण की बात की व सह संस्थापक अमित चौहान ने युवाओं को साहित्य के प्रति समर्पण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का सुभारंभ प्रवेन्द्र पण्डित की सरस सरस्वती वंदना से कर मंच संचालन कर किया।
उपरोक्त जानकारी डॉ. विपुल कुमार भवालिया
वरिष्ठ उपाध्यक्ष काव्य कॉर्नर फाउंडेशन ने दी।
Tags:
संपादकीय