अलवर के दो वरिष्ठ साहित्यकार प्रवेन्द्र व डॉ. विपुल ग्रेटर नोयडा में हुए सम्मानित

अलवर के दो वरिष्ठ साहित्यकार प्रवेन्द्र व डॉ. विपुल ग्रेटर नोयडा में हुए सम्मानित

अलवर ( राजस्थान) : 

जश्न-ए-जुनूँ - 8 ( एकलव्यम् अष्टम् समागम)काव्य कॉर्नर फाउंडेशन का आठवां वार्षिकोत्सव दिनांक 25 जनवरी, 2025 को ब्लूम इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा  में सम्पूर्ण भव्यता के साथ आयोजित किया गया जिसमें अलवर के वरिष्ठ साहित्यकार प्रवेन्द्र पंडित को राष्ट्रीय एकलव्यम् साहित्य सम्मान व डॉ. विपुल कुमार भवालिया को राष्ट्रीय एकलव्यम् गौरव सम्मान संस्था की संस्थापिका डॉ. पूजा सिंह गंगानिया व प्रख्यात कवि लेखक लक्ष्मी शंकर वाजपेयी द्वारा मिला। राजस्थान से केवल दो व्यक्तियों को ही पुरुष्कृत किया गया है।

            ज्ञातव्य रहे कि प्रवेन्द्र व डॉ. विपुल कई पुस्तकों के लेखक, संपादक, विभिन्न साहित्यिक संस्था के पदाधिकारी  भी हैं। सम्मान प्राप्त होने पर मित्रों, रिश्तेदारों व साहित्य जगत में खुशी की लहर छा गई।
उपरोक्त जानकारी डॉ. विपुल कुमार भवालिया वरिष्ठ साहित्यकार ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने