थाना चकरघट्टा पुलिस के द्वारा गोवध के 01 वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायालय

थाना चकरघट्टा  पुलिस के द्वारा गोवध के  01  वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा गया  न्यायालय

 नौगढ़ - चंदौली :  ( जिला ब्यूरो चीफ मदन मोहन की रिपोर्ट)
 पुलिस अधीक्षक चन्दौली  आदित्य लांग्हे द्वारा वांछित / वारण्टी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु  चलाये जा रहे अभियान के क्रम में   दिनांक 14 फरवरी  2025 को थानाध्यक्ष चकरघट्टा भूपेन्द्र कुमार निषाद व पुलिस बल के साथ वांछित / वारण्टीगण के घर व मिलने वाले संभावित स्थानो पर रात्रि मे दबिश दिया गया, और संतलाल उर्फ शांता पुत्र रामसूरत यादव   उम्र 50 वर्ष ग्राम पडहवां थाना चकरघट्टा को उनके घर से करीब 4:30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मा0न्यायालय अपर न्यायिक मजिस्टेट चकिया चन्दौली द्वारा निर्गतAPAaR-DJ से सम्बन्धित वारण्ट वाद स0 198/2001 अन्तर्गत धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता निवारण अधि0 से सम्बन्धित वारण्टी  है जिसे नियमानुसार दाखिल कर वारण्टी संतलाल यादव उर्फ संता उपरोक्त को मा0 न्यायालय अपर न्यायिक मजिस्टेट चकिया चन्दौली  के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम – 
1.थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद
2. उ0नि0 हरिन्द्र यादव
3..का0 शैलेन्द्र यादव

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने