सद्भावना साइकिल यात्रा करते हुए एन.जी.बी.डी.यू पहुंचे हिमांशु कुमार
प्रयागराज :
सद्भावना साइकिल यात्रा (दिल्ली से कुशीनगर) करते हुए चर्चित गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु कुमार नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय प्रयागराज पहुंचे।यहां पर विश्वविद्यालय की रोवर-रेंजर टीम द्वारा उनके लिए सम्मान एवं चर्चा के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डाॅ ममता मिश्रा ने हिमांशु जी को माला पहनाकर उनका स्वागत किया तथा धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का संयोजन रोवर-रेंजर समन्वयक डाॅ विष्णु शुक्ल ने किया।इस अवसर पर साधना त्रिपाठी, शिवानी एवं मधु सिंह आदि उपस्थित रहे।
Tags:
संपादकीय/ सायकिल यात्रा