सीमावर्ती क्षेत्र युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तीसरे दिन युवाओं ने बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन

सीमावर्ती क्षेत्र युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तीसरे  दिन युवाओं ने बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन

वाराणसी : 
नेहरू युवा केंद्र वाराणसी में  भारत युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में अंतर जनपद  युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तीसरे दिवस में पश्चिम बंगाल (जलपाईगुड़ी) उत्तराखंड (रुद्रप्रयाग) सिक्किम (सिक्किम) राजस्थान (गंगानगर) असम (कामरूप) बिहार के  (मधुबनी) जिले से आए हुए  युवाओं को काशी के पौराणिक स्थल सारनाथ एवं काशी के धार्मिक स्थल काशी विश्वनाथ के दर्शन करवाए गए। 
युवाओं ने जाना कि सारनाथ देश भर में सबसे पवित्र बौद्ध तीर्थस्थलों में से एक है। यहां बोधगया में ज्ञान प्राप्ति के बाद भगवान ने महा धर्म चक्र परिवर्तन के रूप में अपना पहला पवित्र उपदेश दिया था। इसलिए यहां की अनेक संरचनाओं और स्मारकों का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है।
दोपहर के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर के दिव्य दर्शन पाकर सभी युवा अत्यंत अविभूत एवं विस्मित हुए।साथ ही कार्यक्रम के चौथे दिवस की शुरुआत योग,भजन, स्वच्छता के साथ किया गया।वही अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सारनाथ स्थित वृद्धा आश्रम पहुंचे युवाओं ने वृद्ध आश्रम में जीवन व्यतीत कर रहे वृद्धजनों से  मिलकर उनका कुशल क्षेम जाना और अबीर लगाकर आशीर्वाद प्राप्त कर होली की अग्रिम बधाई दी। साथ ही वृद्धा आश्रम के संस्थापक धीरेंद्र कुमार राय ने भी अपने संबोधन में युवाओं को आशीर्वचन दिये। लेखाकार नेहरू युवा केंद्र सुभाष प्रजापति ने भी युवाओं को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षक अंगद यादव ने किया। 
इस मौके पर प्रमुख रूप से रिंकेश कुमार,कंचन दहाल,सीमा श्री,सूर्यविश्वास,उदय कुमार,कोमल कुमार,अमन कुमार सहित युवा उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने