हर्षौल्लास के साथ मनायी गई बाबा साहब जी की जयंती

हर्षौल्लास के साथ मनायी गई  बाबा साहब जी की जयंती

कोरबा : (छत्तीसगढ़) 

 भारत रत्न एवं सिम्बल ऑफ  नॉलेज बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर डभरा ब्लॉक के ग्राम  मेढापाली  में भव्य रैली व  समारोह का आयोजन किया गया। गांव के समस्त नर नारी, नौजवान, बच्चे, बूढ़े सभी रैली के साथ अंबेडकर चौक मिडिल स्कूल भाटापारा पहुंचकर बाबा साहब की आदमकद मूर्ति में  माल्यार्पण कर आतिशबाजी के साथ ग्राम के समस्त प्रमुख गलियों से होते हुए बीच बस्ती गोपाल खूंटे व नूतन खूंटे के द्वारा स्थापित बाबा साहब के मूर्ति में माल्यार्पण कर धूमधाम से मनाया गया। 
       इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर जगन्नाथ हिमधर(राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता ) ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज भी समाज के कई वर्गों को सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करना और संविधान में प्रदत्त अधिकारों की जानकारी रखना अत्यंत आवश्यक है। हमें  शिक्षा के महत्व को समझते हुए अपने बच्चों को उच्च से उच्च शिक्षा दिलाना आवश्यक है।विशिष्ट अतिथि के आसंदी से डॉ. गीता देवी राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता एवं जिला अध्यक्ष शिक्षक कला व साहित्य अकादमी कोरबा ने अपने उद्बोधन में बाबा साहब के संघर्षों के बारे में बताया कि कैसे-कैसे अपमान सहकर उन्होंने पढ़ाई की उनकी शिक्षा,योग्यता व ज्ञान के आधार पर उनको संविधान सभा के प्रारूप समिति का अध्यक्ष बनाया गया।डॉक्टर भीमराव रामजी अम्बेडकर के द्वारा संविधान का निर्माण किया गया। जिसमें  उन्होंने सभी वर्गों के महिलाओं के लिए समानता का  स्थान दिए, हक अधिकार दिए, आगे बढ़ने का मौका दिया। डॉ.गीता देवी ने रमाबाई अंबेडकर और भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के संघर्षों के बारे में भी बताया।अध्यक्षता कर रहे हैं ग्राम सरपंच श्री हरिशंकर हिमधर ने संवैधानिक रूप से काम करते हुए सब मिलजुल कर ग्राम के विकास का कार्य करने को कहा। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि सभापति आलोक पटेल, सेवानिवृत्ति प्रधान पाठक गोपाल खूंटे, ताराचंद खूंटे ने भी संबोधित किया। मुख्य अतिथि डॉक्टर जगन्नाथ हिमधर के द्वारा ग्राम के सरपंच व पंचों का शाल व श्रीफल से सम्मानित किया गया। दिलचंद खूंटे प्यारेलाल खूंटे,लोकराम ढीढी,नंदा  यादव के संयोजन में श्रीमती नूतन खूंटे, रमेश हिमधर, कौशल भारद्वाज,मोहन हिमधर,भोपाल खूंटे,सरिता साहेब राम सोने उपसरपंच,  प्रेमबाई ,संगीता, रोहिणी, संजू सुनीता, जीवन,डुलेश्वर, महेश धनेश्वरी लहरे सर्व पांच व  सक्रिय महिला सोनीहरि हिमधर, ग्राम के सभी महिला समूहों का सहयोग  सराहनीय रहा।देर रात तक  छत्तीसगढ़ी लोक मंच मनोहर जोल्हे एवं साथी कलाकारों द्वारा बाबा साहब के कार्यों को गीत के रूप में प्रस्तुति दिए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने