भारत रत्न डॉक्टर बाबा साहब आंबेडकर, जयंती
भारतरत्न, भारत महान के,
डॉक्टर आंबेडकर को शत शत नमन।
राजनीतिक,दार्शनिक,विधिवेत्ता,
जिनके लिए प्यारा वतन।
लेखक,पत्रकार,अर्थशास्त्री,
संपादक और प्रोफेसर।
वे थे प्रसिद्ध समाज सुधारक,
भारतीयों पर जिनका गहरा असर।
जन्म महू मध्य प्रदेश में,
पिता रामजी सकपाल।
प्रिय माता उनकी भिमाबाई ,
देश हुआ जिनसे निहाल।
बचपन संघर्षों में गुजरा,
सहना पड़ा सामाजिक भेदभाव।
लगन शिक्षा की बड़ी प्रबल,
उच्चतम शिक्षा का मिला प्रभाव।
आदर्श रहे गौतम बुद्ध,
ज्योतिराव फुले और कबीर।
मिटाये सामाजिक भेदभाव,
बदली करोड़ों की तक़दीर।
भारतीय संविधान के शिल्पकार,
समानता के प्रबल पक्षधर।
ऐसे महापुरुष का वंदन,
जिनकी कीर्ति है सदा अमर।
कवि चंद्रकांत पांडेय,
मुंबई / महाराष्ट्र